बागपत: भाकियू ने टटीरी में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगाए नारे

बागपत की अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में रविवार को भाकियू कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर हवन यज्ञ किया गया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय के लगाए नारे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 07:23 PM (IST)
बागपत: भाकियू ने टटीरी में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगाए नारे
भाकियू ने टटीरी में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा।

बागपत, जेएनएन। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में रविवार को भाकियू कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर हवन यज्ञ किया गया। इसके पश्चात कस्बे में ट्रेक्ट्रर पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हवन यज्ञ कराया गया। उसके पश्चात कस्बे में आधा दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी दौरान उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी कुर्बानियों को नमन किया। कार्यकर्ताओं ने कस्बावासियों को प्रसाद वितरण किया। तिरंगा यात्रा में राकेश, नरेश, ताहीर, आलोक, करणवीर, संजय, मनोज, अली हसन, अंकित, सचिन, अश्वनी, विकास आदि मौजूद रहे।

 स्वतंत्रता दिवस पर बागपत में हाई अलर्ट

बागपत से दिल्ली महज 28 किलोमीटर दूर है तथा हरियाणा से सटा है। इसी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में विशेष रूप से चौकसी रखी जा रही है। पिछले दो दिन से पड़ोसी राज्य हरियाणा तथा जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और गाजियाबाद की सीमा सील की गई है। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जा रही है। होटल, ढाबों आदि स्थानों की तलाशी ली जा रही है। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भ्रमण कर रहे हैं। खुफिया तंत्र भी सतर्क है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को बागपत व शामली बार्डर की ककरीपुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही चौकी पर साफ सफाई तथा दस्तावेजों का रख रखाव देख पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।

chat bot
आपका साथी