31 तक घोषणा पत्र न भरने पर सट्टा होगा बंद

गन्ना समिति स्तर पर गांवों में मुनादी व अन्य माध्यम से जागरूक कर किसानों से घोषणा पत्र भरवाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। 31 नवंबर तक घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों का सट्टा बंद कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:47 PM (IST)
31 तक घोषणा पत्र न भरने पर सट्टा होगा बंद
31 तक घोषणा पत्र न भरने पर सट्टा होगा बंद

मेरठ, जेएनएन। गन्ना समिति स्तर पर गांवों में मुनादी व अन्य माध्यम से जागरूक कर किसानों से घोषणा पत्र भरवाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। 31 नवंबर तक घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों का सट्टा बंद कर दिया जाएगा। शनिवार को गन्ना पर्यवेक्षकों ने गांवों में किसानों को घोषणा पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया।

गन्ना समिति व मवाना चीनी मिल की संयुक्त टीम द्वारा समिति क्षेत्र के 202 गांवों में पेराई सत्र आरंभ होने से पूर्व गन्ना सर्वेक्षण कार्य किया गया था और किसानों से आनलाइन घोषणा पत्र भरवाने का कार्य कराया जा रहा था। किसानों से आह्वान किया गया था कि वे अपने घोषणा पत्र अवश्य भरें। समिति क्षेत्र के 57 हजार किसानों में 19 हजार किसान अभी भी घोषणा पत्र नहीं भर पाए हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह ने बताया कि घोषणा पत्र भरने वंचित रहे किसानों से घोषणा पत्र भरवाने के लिए टीम गांव-गांव जाकर मुनादी व अन्य माध्यमों से घोषणा पत्र भरने के लिए आह्वान कर रही है। किसान घोषणा पत्र भर भी रहे हैं, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी है जो घोषणा पत्र भरने में कतई रुचि नहीं ले रहे हैं। जो किसान घोषणा पत्र 31 नवंबर तक नहीं भरते हैं तो उनका सट्टा बंद कर दिया जाएगा और उन्हें गन्ना बढ़ोत्तरी व अन्य लाभ नहीं मिलेगा।

घोषणा पत्र भरने के लिए किया प्रेरित

समिति के गन्ना पर्यवेक्षक गांवों में गन्ना सेंटर व खाद गोदाम पर जाकर मौजूद किसानों को घोषणा पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया। झुनझुनी, भीकुंड व रानी नंगला गांव में गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा कई किसानों के घोषणा पत्र भी भरवाए।

chat bot
आपका साथी