किसानों को बताए कृषि कानूनों के लाभ

गांव नैडू स्थित आदर्श कन्या इंटर कालेज में रविवार को किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने किसानों को कृषि कानूनों के लाभ गिनाया और सरकार की योजनाओं को किसान हित में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 08:30 PM (IST)
किसानों को बताए कृषि कानूनों के लाभ
किसानों को बताए कृषि कानूनों के लाभ

मेरठ, जेएनएन। गांव नैडू स्थित आदर्श कन्या इंटर कालेज में रविवार को किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने किसानों को कृषि कानूनों के लाभ गिनाया और सरकार की योजनाओं को किसान हित में बताया।

मुख्य अतिथि आजाद बंसल एवं पूर्व आइएएस आदर्श गुर्जर ने कृषि कानून व सरकार की योजनाओं को किसान हित वाली बताया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक बिल से किसानों की आय बढ़ेगी। मंडी में किसानों की फसल की कमाई खाने वाले बिचौलिया अब समाप्त होंगे। इस कानून का मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने और उसकी कीमतों को नियंत्रित रखना है।

मुख्य वक्ता अशोक खेपड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को सबसे शक्तिशाली बनाने की योजना बनाई है। देश किसी की सरकार ने किसानों के हित में इतनी योजनाएं कभी नहीं चलाई। विपक्ष के लोग किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को ही बदनाम कर रहे हैं। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर ने मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। संचालन वेदव्रत आर्य ने किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी रामपाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनु प्रधान, बलराज डूंगर, गौरव प्रधान, रणपाल गुज्जर, संजीव प्रधान, धर्मपाल प्रधान, डॉ भोपाल सैनी, परविद्र प्रधान, संदीप प्रधान, ब्लाक प्रमुख प्रेम कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सुधा वाल्मीकि, अनुज सैनी, राजकुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मोहित मुखिया, मुईन कुरैशी, सुनील पासवान, अजीत सिंह, मनोज प्रधान, महेश गुर्जर, कमरपाल फौजी, पीतम सिंह, बिजेंद्र फौजी आदि मौजूद रहे।

रालोद ने की नुक्कड़ सभाएं: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंहके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाये जा रहे अभियान के तहत रालोद नेताओं द्वारा दबथुवा, गढ़ी, नंगला खिवाई समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।

डाक्टर सतबीर सिंह के अहाते में आयोजित सभा में रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने चौधरी अजित सिंह द्वारा किसानों के लिए जारी पत्र की प्रतिलिपियां ग्रामीणों के बीच बांटी। कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर कर किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, कमलजीत एडवोकेट, मारुख, हसमत, शेरू हरेंद्र, कुशल वीर, सेंसर पाल, राजेंद्र, बबलू, हरबीर सिंह, सचिन शर्मा, कालू, सतवी, सुनील शर्मा व वीरपाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी