Benefits & Losses Of Mango: फलों के राजा आम के अनेकों हैं फायदे, इन्‍हें नहीं करना चाहिए इस्‍तेमाल; जानें खास बातें

फलों के राजा आम का मौसम चल रहा है ऐसे में शहर में हर तरफ आम ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके इस्‍तेमाल से पहले यह जान लेना चाहिए कि इसके फायदे और नुकसान क्‍या क्‍या हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 09:10 AM (IST)
Benefits & Losses Of Mango: फलों के राजा आम के अनेकों हैं फायदे, इन्‍हें नहीं करना चाहिए इस्‍तेमाल; जानें खास बातें
जानें फलों के राजा आम के फायदे ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। फलों का राजा आम सबके लिए खास है। इस समय फल मंडी से लेकर सड़क पर लगे ठेलों पर सबसे अधिक आम ही दिख रहा है। हरे, पीले आम हर किसी को पसंद है। कई फल ऐसे हैं जिसका सीजन खत्‍म हो जाता है, लेकिन लोग उस फल को नहीं खरीद पाते हैं। वहीं, आम को हर खास और आम जरूर खरीदते हैं। योग गुरू स्‍वामी कर्मवीर महाराज का कहना है कि आम को स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सर्वगुण सम्‍पन्‍न माना जाता है। आम इतना खास है कि लोग बड़े चाव से आम की पार्टी भी खूब करते हैं। आइए जानते हैं आम की खास बातें।

सौंदर्य और शक्‍ति को बढ़ाता है आम

कर्मवीर महाराज के अनुसार आम सौंदर्य को निखारता है। इस मौसम में पके हुए आम और गाय के दूध का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया अच्‍छी होती है। कई लोग बाहर से सौंदर्य प्रसाधन का इस्‍तेमाल करते हैं, जबकि सुंदरता अंदर से आती है। आम में मिठास की मात्रा अधिक होती है, यह शक्‍ति बढ़ाने वाला भी है। कई लोग आम को वात बढ़ाने वाला बताते हैं, जबकि यह वायु रोगों को खत्‍म करने वाला फल है। सही से पका हुआ आम पित्‍त को भी नियंत्रित रखता है। आम को ह्दय रोग के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

कफ है तो आम मत खाएं

योग गुरु का कहना है कि अगर शरीर में कफ की मात्रा अधिक है तो आम का सेवन कम करना चाहिए। अधिक कफ पर आम बिल्‍कुल नहीं खाना चाहिए। नहीं तो कफ की समस्‍या और भी बढ़ सकती है। योग गुरु का यह भी कहना है कि सर्दी में भी आम का इस्‍तेमाल कम ही करना चाहिए।

आम के आम गुठली के दाम

एक कहावत है आम के आम गुठलियों के दाम। इसे यूं ही नहीं कहते हैं। स्‍वामी कर्मवीर महाराज बताते हैं कि आम की गुठली की भी उपयोगिता है। इसके अंदर का बीज पेट रोग में रामबाण है। कभी कभी इसके गिरी को भी खाना चाहिए। यह भोजन को पचाने का काम करता है। वह कहते हैं कि खट्टे आम को अधिक नहीं खाना चाहिए। इससे रक्‍तदोष और आंख की परेशानी हो सकती है। बहुत अधिक आम खाने पर कभी कभी कुछ लोगों को परेशानी होती है। अगर ऐसा है तो एक चम्‍मच सोंठ को पानी के साथ खाने पर ले सकते हैं। या फिर जीरे को काले नमक के साथ ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी