प्रधानमंत्री के जेवर दौरे से पूर्व सपाइयों ने बुलंदशहर में लगाए विवादित होर्डिंग्‍स, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सुहैल अबरार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल गुर्जर द्वारा रातोंरात बुलंदशहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्‍स लगवा दिए गए। एसएसपी ने इन विवादित होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:14 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जेवर दौरे से पूर्व सपाइयों ने बुलंदशहर में लगाए विवादित होर्डिंग्‍स, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर में लगे विवादित होर्डिंग्‍स को जब्त करते नगर कोतवाल।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को गौतमबुद्धनगर के जेवर हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार रात समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट तिराहे के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विवादित होर्डिंग्स लगा दिए।

रातोंरात लगाए बड़े-बड़े होर्डिंग्‍स

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सुहैल अबरार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल गुर्जर द्वारा रातोंरात बड़े-बड़े होर्डिंग्‍स शहर में लगा दिए गए। इसमें मुलायम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो भी चस्पा किए गए। होर्डिंग्स पर प्रश्न और जवाब दिए गए। भाजपा कब एयरपोर्ट को बेचेगी यह सवाल भी पूछा गया और 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर निजीकरण से बचाने का संदेश देते हुए जवाब लिखा गया। ये होर्डिंग्स कालाआम चौराहा, भूड़ चौराहा, डीएवी चौराहा और वहलीनपुरा मेंं लगाए गए।

एसएसपी के निर्देश पर हटाए गए होर्डिंग्‍स 

एसएसपी संतोष कुमार ने इन होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए। नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा मय पुलिस फोर्स कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और होर्डिंग्स उतरवाए। संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि विद्रोह और सार्वजनिक शांति के विरुद्ध किए गए कार्यों की धाराओं में होर्डिंग्स पर लगे पोस्टर के अनुसार नीरज त्यागी निवासी कैथाला, मोहम्मद सुहैल अबरार निवासी अकबरपुर कोतवाली देहात तथा यमुनापुरम निवासी कोमल गुर्जर के खिलाफ जज कंपाउंड पुलिस चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी