बीटेक युवक की हत्या कर शव फेंका

मेरठजेएनएन। गांव कूड़ी कमालपुर के युवक की हत्या कर शव बहोडपुर संपर्क मार्ग पर फेंक ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:25 PM (IST)
बीटेक युवक की हत्या कर शव फेंका
बीटेक युवक की हत्या कर शव फेंका

मेरठ,जेएनएन। गांव कूड़ी कमालपुर के युवक की हत्या कर शव बहोडपुर संपर्क मार्ग पर फेंक दिया। संभावना है कि आरोपितों ने युवक को किसी वाहन से बांधकर घसीटा गया जिसमें उसके कपड़े फट गए और शरीर जगह-जगह चोट के निशान बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांचकर शव मर्चरी हाउस भेज दिया।

कूड़ी कमालपुर निवासी नरेश के दो बेटों में 28 वर्षीय राहुल वर्मा छोटा था। बीटेक की पढ़ाई करने के बाद मवाना में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार शाम वह घर गया और देर शाम साइकिल पर सवार होकर वापस लौट गया। मंगलवार सुबह बहोड़पुर संपर्क मार्ग पर आवागमन हुआ तो लोगों ने अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। मृतक के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे उनसे खून बह रहा था। पास के खेत पर गए कालूराम भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान पोते राहुल के रूप में की। दारोगा जगबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दारोगा ने बताया कि राहुल की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया और इससे पूर्व दरिदगी दिखाते हुए किसी वाहन से बांधकर घसीटा गया, गले पर चोट के निशान थे। युवक की साइकिल व मोबाइल भी वहां नहीं मिले। उक्त मामले में मृतक के चाचा उमेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

-मृतक ने सरनेम वर्मा से प्रकाश बदला

मृतक राहुल ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद मवाना में रहने लगा। हालांकि पुलिस चौकी के पास एक कार्यालय भी खोल रखा था। उसने कुछ दिन पहले अपने सरनेम वर्मा से हटाकर प्रकाश रख लिया था। पिता व बड़ा भाई करते हैं खेती

मृतक के पिता नरेश व बड़ा भाई अनुज खेती करते हैं, वहीं बाबा कालूराम भी खेती में सहयोग देते हैं। खेती की जमीन भी करीब 40 बीघा बतायी जा रही है। युवक अपनी जीविका स्वयं चला रहा था। उधर, लोगों में चर्चा भी रही कि वह अपने हिस्से की जमीन भी मांग रहा था और इसको लेकर स्वजन से विवाद भी हुआ लेकिन स्वजन इससे इन्कार कर रहे हैं।

इन्होंने कहा----

स्वजन किसी विवाद व रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। कुछ घरेलू विवाद भी सामने आया है। कई पहुलओं पर जांच कर जल्द हत्या का राजफाश किया जाएगा।

उदय प्रताप सिंह,

सीओ मवाना।

chat bot
आपका साथी