संभलकर निकले, मवाना खुर्द में हाईवे पर चक्का जाम आज

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM (IST)
संभलकर निकले, मवाना खुर्द में हाईवे पर चक्का जाम आज
संभलकर निकले, मवाना खुर्द में हाईवे पर चक्का जाम आज

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसी क्रम भाकियू मवाना खुर्द में हाईवे पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम करेगी। कार्यकर्ताओं ने भारत बंद व चक्का जाम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान उक्त जानकारी देते हुए भाकियू के पूर्व मंडल प्रभारी नरेश चौधरी ने बताया कि 27 सितंबर को भाकियू कार्यकर्ता व किसान मवाना खुर्द में पुलिस चौकी के पास धरना देकर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम करेंगे। भारत बंद को सफल बनाया जायेगा। प्रतिष्ठान बंद कराने के लिए व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से अपने प्रतिष्ठान बंद करके संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।

चक्का जाम को सफल बनाने के लिये शनिवार को नरेश चौधरी ने सैदीपुर, तिगरी, राफन, भैंसा, दांदूपुर, खाता-खालिदपुर आदि गांवों में किसानों से संपर्क कर मवाना खुर्द पहुंचकर चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क में उनके साथ जितेंद्र, राजू, सीटू, पापे सिंह, अभय, तेजपाल सिंह, संजय, सुशील, मनोज, टीटू आदि थे।

व्यापार संगठन का बंद को मिला समर्थन

भाकियू के पूर्व मेरठ मंडल प्रभारी नरेश चौधरी ने यह भी बताया कि मेरठ व्यापार मंडल के जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने भारतीय किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन किया है। बताया कि मेरठ व्यापार मंडल के सभी बाजार किसानों के समर्थन में बंद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी