मेरठ में क्रिकेट उत्पाद बनाने वाली कंपनी BDM के निदेशक सुधीर महाजन का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

विश्व प्रसिद्ध कंपनी बीडीएम महाजन एंड संस के निदेशक सुधीर महाजन का निधन हो गया। चार दिन पूर्व उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:53 AM (IST)
मेरठ में क्रिकेट उत्पाद बनाने वाली कंपनी BDM के निदेशक सुधीर महाजन का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
बीडीएम के निदेशक 74 वर्षीय सुधीर महाजन का शनिवार की रात को निधन हो गया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में क्रिकेट उत्पाद बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी बीडीएम महाजन एंड संस के निदेशक 74 वर्षीय सुधीर महाजन का निधन हो गया। वह डिफेंस कालोनी में रहते थे। चार दिन पूर्व उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश महाजन ने बताया कि पांच दिन पूर्व फैक्ट्री में काम में जुटे हुए थे, लेकिन कोरोना उन्हें हमसे बहुत दूर ले गया। सुधीर के निधन से खेल कारोबार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सूरजकुंड रोड स्पोट्र्स गुड्स व्यापार संघ समेत अन्य उद्यमियों ने दुख व्यक्त किया।

कई देशों में बीडीएम की धमक

1925 में मेरठ में बीडीएम की स्थापना हुई। कंपनी ने दुनियाभर के लिए क्रिकेट उत्पाद बनाने शुरू किए। बीडीएम ने बल्ले से लेकर हर उत्पाद में गुणवत्ता के कारण अपनी धाक जमाई। कंपनी के उत्पाद इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा व दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में जाते हैं। 2005 में सर्वश्रेष्ठ खेल उत्पाद के लिए दिल्ली में कंपनी के निदेशक बीडी महाजन को प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

chat bot
आपका साथी