मेरठ में गर्ल्स कालेज के जनरेटर की बैटरी गायब, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर Meerut News

शहर में चोरों का दुस्‍साहस चरम पर है। यहां एक गर्ल्स कालेज के जनरेटर की बैटरी चोरों ने गायब कर दी। इसे लेकर शिक्षकों में भी रोष है। गत 16 जनवरी से महाविद्यालय बंद था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। पुलिस में शिकायत की गई है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:30 AM (IST)
मेरठ में गर्ल्स कालेज के जनरेटर की बैटरी गायब, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर Meerut News
शारदा रोड पर कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चोरी हुई है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में एक सप्ताह से बंद यहां गर्ल्स कालेज के जनरेटर की बैटरी गायब हो गई। कालेज प्रशासन ने आसपास बैटरी की काफी तलाश की, लेकिन बैटरी का कुछ पता नहीं चला। प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास की फुटेज खंगाल रही है। ब्रह्मपुरी थान क्षेत्र के शारदा रोड पर कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय है।

पुलिस बोली पकड़ लेंगे बदमाशों को

प्रधानाचार्य डा. किरण प्रदीप ने बताया कि महाविद्यालय के गेट नंबर-दो पर जनरेटर रखा हुआ है। गत 16 जनवरी से महाविद्यालय बंद था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। अवकाश खत्म होने के कालेज को खोला गया। उसी समय उन्हें बैटरी चोरी का पता चला। कालेज स्टाफ ने आसपास बैटरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। ब्रह्मपुरी थाने प्रभारी सुभाष अत्री का कहना है कि घटना स्थल के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिक्षकों ने जताई नाराजगी

महाविद्यालय के अंदर से बैटरी चोरी की घटना पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षा के मंदिर को भी चोरों ने निशाना बना लिया। हालांकि थाना प्रभारी ने उन्हें जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन देकर शांत करा दिया।

chat bot
आपका साथी