बार और बेंच मिलकर दिलाएं पीड़ितों को न्याय : न्यायमूर्ति पंकज

मेरठ बार एसोसिएशन के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के तैल चित्रों का अनावरण शनिवार को पंडित नानकचंद सभागार में आयोजित भव्य समारोह में इलाहाबाद हाई कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:07 AM (IST)
बार और बेंच मिलकर दिलाएं पीड़ितों  को न्याय : न्यायमूर्ति पंकज
बार और बेंच मिलकर दिलाएं पीड़ितों को न्याय : न्यायमूर्ति पंकज

मेरठ, जेएनएन। मेरठ बार एसोसिएशन के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के तैल चित्रों का अनावरण शनिवार को पंडित नानकचंद सभागार में आयोजित भव्य समारोह में इलाहाबाद हाई कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य ईमानदारी और मेहनत से करें। वादकारी या पीड़ित के साथ अन्याय न हो। बार और बेंच दोनों की यह जिम्मेदारी है।

न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि आपके यहां हाल में न्याय पथ का उद्घाटन हुआ है। इसका एक उद्देश्य यह भी है कि आप लोग उस पर रोजाना चलें और गरिमा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि वकीलों और न्यायपालिका दोनों को न्यायप्रिय कार्य करने चाहिये। कोई ऐसा काम न करें जिससे वादकारियों के साथ अन्याय हो।

विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजित सिंह ने कहा कि न्यायपालिका से प्रत्येक व्यक्ति न्याय की उम्मीद रखता है। गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाना बार और बेंच दोनों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पहले वह वकील थे। अब न्यायमूर्ति के रूप में भी अपने पेशे के प्रति उतना ही सम्मान रखते हैं।

जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति चाहे जितने बड़े पद पर पहुंच जाए लेकिन हमेशा उन लोगों को सम्मान देना चाहिये जिन्होंने उसे बनाया है। मेरठ बार एक सम्मानित बार है। खुशी है कि यहॉ के लोग अपने पूर्वजों को सम्मान देते है। दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सोहनवीर सिंह तोमर और स्व. विष्णु शरण भार्गव के तैल चित्रों का अनावरण किया गया। दोनों अधिवक्ताओं के परिवार के लोगों ने उनका जीवन परिचय पढ़ा। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मागेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह व महामंत्री आनन्द कश्यप ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में स्व. सोहनवीर सिंह तोमर के भाई साहब सिंह तोमर, स्व. विष्णु शरण भार्गव की पुत्री शालू भार्गव, एडीजे जीएस बावा, अशरफ अंसारी, इरफान कमर, जीपी सिंह, तबरेज अहमद, मोनिका ठाकुर, अधिवक्ता कुलवंत सिंह, सत्य प्रकाश रस्तोगी, महेन्द्रपाल शर्मा, अजय त्यागी, अशेाक कुमार शर्मा के साथ तमाम न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी