Bank Holiday In Meerut: दीपावली से पहले निपटा लें बैंक का काम चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday In Meerut आप बैंक से संबंधित काम वह चार नवंबर से पहले जरूर करा लें। मेरठ के सभी सरकारी बैंक नवंबर के पहले सप्ताह में सात दिन में चार दिन बंद रहेंगे। चार नवंबर को दीपावली पर सभी बैंक बंद रहेंगे। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:50 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:50 AM (IST)
Bank Holiday In Meerut: दीपावली से पहले निपटा लें बैंक का काम चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक
मेरठ में चार दिनों लगातार बैंक बंद रहेंगे।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Bank Holiday मेरठ में भी त्योहारों का समय शुरू है। ऐसे में खरीदारी के लिए लोग बाजार में खूब दिख रहे हैं। इसमें एटीएम और ब्रांचों पर कैश की निकासी बढ़ गई है। ऐसे में बहुत से एटीएम जल्दी खाली होने लगे हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन बैंक बन्द हो जाए तो परेशानी और भो बढ़ सकती है। मेरठ में दीपावली से पहले लगातार चार दिन बैंकों में अवकाश भी है।

इस प्रकार रहेगा अवकाश

इसे देखते हुए जिन लोगों को बैंक से संबंधित काम है। वह चार नवंबर से पहले जरूर करा लें। मेरठ के सभी सरकारी बैंक नवंबर के पहले सप्ताह में सात दिन में चार दिन बंद रहेंगे। चार नवंबर को दीपावली पर सभी बैंक बंद रहेंगे। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन भी शहर के सभी बैंक बंद रहेंगे। छह नवंबर को चित्रगुप्त जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे। नवंबर में पहले सप्ताह में सात दिन में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जिन लोगों को बैंक में काम है। वह हर हाल में चार नवंबर से पहले करा सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन

मेरठ : बाल विकास और महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं का बेहतर ढंग से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन के लिए सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दे रही है। बुधवार को मेरठ विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण विधायक ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 रजिस्टर तथा अन्य अभिलेख रखने पड़ते थे। अब स्मार्टफोन में उपलब्ध विभिन्न एप के द्वारा कार्य करने में आसानी होगी। स्मार्ट फोन से गर्भवती, धात्री, किशोरी व बालिकाओं और कुपोषित बच्चों की देखरेख और टीकाकरण कराने में आसानी हो जाएगी। कार्यक्रम में 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। फोन मिलने से खुश कार्यकर्ताओं ने सरकार को धन्यवाद कहा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन तोमर, अरुणा कौशिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी