छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा

विवि रोड पर छात्रा को परेशान कर रहे मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर आरोपितों की पिटाई कर दी। इतने में आरोपितों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। वह उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:04 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:04 AM (IST)
छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा
छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा

मेरठ, जेएनएन। विवि रोड पर छात्रा को परेशान कर रहे मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर आरोपितों की पिटाई कर दी। इतने में आरोपितों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। वह उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। आधे घंटे तक चली अफरातफरी की वजह से विवि रोड पर यातायात की स्थिति बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया।

शुक्रवार दोपहर स्कूटी सवार छात्रा को बाइक सवार दो युवक परेशान कर रहे थे। युवती ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन आरोपितों ने पीछा करना बंद नहीं किया। विवि रोड पर छात्रा ने स्कूटी रोक ली और उनमें बहस शुरू हो गई। इसे देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मेडिकल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत पत्र मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीजे बजाने से टोका तो पिता-पुत्र पर हमला : ब्रह्मपुरी निवासी नितिन ने बताया कि गुरुवार रात पड़ोसी के यहां कार्यक्रम में देर रात तक डीजे बज रहा था। उसने आवाज धीरे करने के लिए कहा पड़ोसी ने साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया। बचाव में आए उसके पिता सुभाष को भी घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि समझौते का प्रयास चल रहा है। वहीं, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी दिलदार ने बताया कि दो साल पहले क्षेत्र का एक मकान खरीदा था। छह लाख रुपये भी दे दिए थे। मालिक ने कब्जा नहीं दिया। उसने मकान किसी और को बेच दिया है। शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने ताला तोड़ दिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

chat bot
आपका साथी