बागपत : युवक की गोली लगने से मौत, स्‍वजन-बोले सुसाइड किया, जांच कर रही पुलिस

बागपत में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। स्वजन और पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। युवक के माता पिता की पूर्व में हत्‍या कर दी गई थी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:07 PM (IST)
बागपत : युवक की गोली लगने से मौत, स्‍वजन-बोले सुसाइड किया, जांच कर रही पुलिस
बागपत में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के बिनौली में धनौरा सिल्वरनगर गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। स्वजन और पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है।

मृतक राहुल उम्र 26 वर्ष पुत्र बीरपाल है। चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई ने आत्महत्या करने की लिखित सूचना थाने में दी है। रात में ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। मृतक के पिता बीरपाल की वर्ष 1998 में हत्या हो गयी थी।

वर्ष 2003 में मां मुनेश की भी हत्या हो गयी थी। जिसके बाद चारों भाई बहन अपनी ननिहाल में तुंगाना रहते थे। आठ दिन पूर्व ही धनौरा अपने गांव आये थे। अपने चाचा विनोद के पास रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राहुल के सीने में दाहिनी तरफ एक गोली लगी है। उसका शव घर के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। हालांकि अभी तक कोई तमंचा पुलिस को नही मिला है।

chat bot
आपका साथी