बागपत : छात्र की तारीफ नहीं आई पसंद, इसलिए कालेज में घु़सकर की थी फायरिंग, दो गिरफ्तार

कालेज में फायरिंग प्रकरण ने पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का दावा है कि सिपाही को गोली लगने की सूचना छात्र ने पुलिस को दी थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र की प्रशंसा करना आरोपितों को पसंद नहीं आई। पुलिस पूछताछ कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:30 PM (IST)
बागपत : छात्र की तारीफ नहीं आई पसंद, इसलिए कालेज में घु़सकर की थी फायरिंग, दो गिरफ्तार
सिपाही को गोली लगने की सूचना देने पर छात्र की अफसरों ने की थी प्रशंसा।

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत के कस्बा खेकड़ा के कालेज में घुसकर छात्र पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि सिपाही को गोली लगने की सूचना छात्र ने पुलिस को दी थी। इस कारण पुलिस अफसरों ने छात्र की प्रशंसा की थी। जो आरोपितों को पसंद नहीं आई थी, इसीलिए घटना को अंजाम दिया गया था। सिपाही अरुण कुमार बाइक से गत आठ सितंबर की रात ड्यूटी पर पुलिस लाइन जा रहा थी।

यह था मामला

खेकड़ा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर ग्राम बंदपुर मोड़ के निकट सिपाही को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी थी। वहां से गुजर रहे खेकड़ा के छात्र राजन ने घटना की पुलिस को सूचना दी थी। आइजी प्रवीण कुमार व अन्य अफसरों ने घटनास्थल की जांच करने के बाद घटना की सूचना देने पर छात्र राजन की प्रशंसा की थी। नौ सितंबर की सुबह कस्बा खेकड़ा के एक कालेज में घुसकर बाइक सवार तीन युवकों ने छात्र राजन पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी।

दो का नाम सामने आया था

छात्र ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। पीड़ित छात्र ने खेकड़ा थाने पर आरोपित सागर निवासी ग्राम बंदपुर व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में घटना में शामिल रहे आरोपित निखिल व विक्की का नाम प्रकाश में आया था। खेकड़ा थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि आरोपित निखिल व सागर को ग्राम बसी के रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

तमंचा भी बरामद किया

घटना में प्रयुक्त तमंचा आरोपित निखिल की निशानदेही पर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि सिपाही को गोली लगने की सूचना देने पर अफसरों द्वारा की गई छात्र की तारीफ आरोपितों  को  पसंद  नहीं  आई  थी,  इसलिए  आरोपितों ने छात्र पर फायरिंग की थी। आरोपित विक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त आरोपितों ने सिपाही को गोली नहीं मारी थी। गौरतलब है कि कालेज में फायरिंग होने के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। कालेज का स्‍टाफ भी दहशत में आ गया था।

chat bot
आपका साथी