बागपत : ब्रेक होने से बच गई 20 हजार किसानों की गन्ना सप्लाई, घोषणा पत्र भरने की तारीख बढ़ी

Sugarcane News जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में कुल 1.24 लाख गन्ना किसान हैं। इनमें से 20 हजार किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने से रह गए थे। ये किसान अब साइबर कैफे में जाकर घोषणा पत्र भर सकते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 03:20 PM (IST)
बागपत : ब्रेक होने से बच गई 20 हजार किसानों की गन्ना सप्लाई, घोषणा पत्र भरने की तारीख बढ़ी
बागपत के बीस हजार किसान अब घोषणा पत्र भर सकेंगे।

बागपत, जागरण संवाददाता। Sugarcane News दीपावली पर किसानों के लिए अच्छी खबर। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने किसानों के लिए घोषणा पत्र भरने की तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। इससे बागपत के उन 20 हजार किसानों को फायदा होगा जो 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भर पाए थे। अब इन किसानों का चीनी मिलों में गन्ना सट्टा बंद होने से बच जाएगा।

घोषणा पत्र भर सकेंगे

जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में कुल 1.24 लाख गन्ना किसान हैं। इनमें से 20 हजार किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने से रह गए थे। अब ये किसान जन सेवा केंद्र या किसी साइबर कैफे पर जाकर घोषणा पत्र भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि घोषणा पत्र भरने में किसान दिक्कत आने पर सहकारी गन्ना विकास समिति तथा गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

गणना सट्टा बंद हो जाएगा

किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र में अपना खाता संख्या, आधार नंबर, गन्ना क्षेत्रफल, गाटा संख्या, गन्ना प्रजाति जैसी मूलभूत जानकारी भरनी है। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि जो किसान 15 नवंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भर पाएगा उसका गणना सट्टा बंद होना तय है। इसके बाद घोषणा पत्र भरने का कोई समय नहीं बढ़ेगा। बता दें कि जो किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं बढ़ेंगे उनका चीनी मिलों में गन्ना नहीं खरीदा जाएगा। वही घोषणापत्र भरने का समय बढ़ने से वंचित किसानों ने काफी राहत महसूस की है। 

chat bot
आपका साथी