Murder of BJP Leader: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में सीएम के अल्टीमेटम का असर, दो आरोपित गिरफ्तार

पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र मनीष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित नितिन धनकड़ मयंक डालर विनीत अंकुर शर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:59 AM (IST)
Murder of BJP Leader: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में सीएम के अल्टीमेटम का असर, दो आरोपित गिरफ्तार
Murder of BJP Leader: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में सीएम के अल्टीमेटम का असर, दो आरोपित गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में सीएम के 24 घंटे में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए जिले के कस्बा छपरौली निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष 53 वर्षीय संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण दो वर्ष पूर्व छपरौली कस्बे में हुआ विवाद था। इसी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र अक्षय पर दर्ज मुकदमें से नाम निकलना था। इसी रंजिश में पांच आरोपितों ने तमंचों से गोली मारकर पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की थी। पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र मनीष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित  नितिन धनकड़, मयंक डालर, विनीत, अंकुर शर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट करते हुए घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरूद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण की जवाबदेही भी तय करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीजीपी ने छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा को निलंबित करने का ट्वीट किया था। इसी बीच देर रात्रि एएसपी अनित कुमार का तबादला एटीएस लखनऊ कर दिया गया। उनके स्थान पर गाजियाबाद में तैनात मनोज मिश्रा को बागपत एएसपी बनाया गया। साथ ही पुलिस की पांच टीमों को आरोपितों की गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया था। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका राजफाश पुलिस अधिकारी प्रेस कांफ्रेस कर करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान पर पुलिस तैनात

पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद से छपरौली में शोक व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

-पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता उनके मकान पर लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि शोक व्यक्त करने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के छपरौली आने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी