Baghpat Lockdown News: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से बागपत के कपड़ा व हलवाई की दुकानों को चार घंटे खोलने की मांग

उत्तर प्रदेश व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन भेजकर जनपद की कपड़ा जूते चप्पल हलवाई की दुकानों को चार घंटे खोलने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:19 PM (IST)
Baghpat Lockdown News: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से बागपत के कपड़ा व हलवाई की दुकानों को चार घंटे खोलने की मांग
चार घंटे के लिए दुकानों को खोलने की मांग की। तस्‍वीर- उत्तर प्रदेश व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता

बागपत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन भेजकर जनपद की कपड़ा, जूते चप्पल हलवाई, मशीनरी के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी किताब स्टेशनरी व इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों को चार घंटे खोलने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौर में काफी हद तक प्रदेशवासियों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है और मरीजों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है और वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश भर में वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है जो सराहनीय है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी नो मास्क-नो एंट्री, मास्क नहीं तो सामान नहीं, अभियान चलाकर मास्क पहनने वाले लोगों को भी समान दे, ऐसी जनजागरण कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शादी बरात का सीजन चल रहा है। अधिकांश परिवारों को कोई न कोई जनहानि हुई है। किसी के घर में परंपरागत तेरवी भी है। किसी को अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न करानी है। इसलिए आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ती है। बहुत से उद्योग भी चल रहे हैं। जिनमें मशीनरी पार्ट ना होने की वजह से वह बंद हो रहे हैं। जिससे बहुत से श्रमिक बेरोजगारी व पलायन की स्थिति में आ गए हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में जिला प्रशासन द्वारा सब्जी, फल, दूध, दवाई तथा कृषि से संबंधित सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रातः सात बजे से 11 बजे तक दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम राजकमल यादव को भेजकर जनपद बागपत में फर्नीचर, कपड़ा, जूते चप्पल, हलवाई, मशीनरी के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए कापी-किताब, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक की सभी दुकानों को चार घंटे खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला मंत्री हंसराज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, जिला मंत्री पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी