Baghpat Kisan Mahapanchayat: रालोद सुप्रीमों अजीत सिंह बोले- भाजपा के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों का करें बहिष्कार

Baghpat Kisan Mahapanchayat बड़ौत के बामनोली गांव में पंचायत रालोद की महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसको संबोधित करने के लिए रालोद के सुप्रीमो अजीत सिंह पहुंचे हुए थे। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्‍कार कर देना चाहिए।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:17 PM (IST)
Baghpat Kisan Mahapanchayat: रालोद सुप्रीमों अजीत सिंह बोले- भाजपा के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों का करें बहिष्कार
बागपत में किसान महापंचायत को संबोधित करते रालोद सुप्रीमों अजीत सिंह।

बागपत, जेएनएन। बड़ौत के बामनोली गांव में पंचायत रालोद की महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसको संबोधित करने के लिए रालोद के सुप्रीमो अजीत सिंह पहुंचे हुए थे। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का बहिष्‍कार कर देना चाहिए। इस दौरान महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। वहीं मेरठ में भी रालोद की महापंचायत बुलाई गई थी। जहां रालोद नेता जयंत चौधरी शामिल हुए और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

शनिवार को श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनोली में सम्राट सलक्षण पाल सिंह की जयंती पर आयोजित किसान पंचायत में दोपहर को रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह शामिल हुए। चौधरी अजीत सिंह ने कृषि कानून को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि कृषि कानून लागू हुए तो किसान की जमीन बिक जाएगी। किसान फिर गुलाम हो जाएगा। भाजपा सरकार सिर्फ सपने दिखाती है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया गया। पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह ने शुगर मिलों को जब्त करने का कानून बनाया था। इस कानून को 2014 में भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री गरीबों और किसानों के नहीं पूंजीपतियों के हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य एफसीआई किसानों को देती थी। अब एफसीआई को दिवालिया कर दिया गया है। भंडारण का काम अंडानी की कंपनी कर रही है। बिहार में न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म कर दिया गया। इसी कारण वहां के किसान की आमदनी देश में सबसे कम है।

इस सरकार ने किसान को कर्जदार कर दिया है। किसानों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। आपसी मतभेद भूलाकर किसान को एकजुट होना होगा। गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के मंत्रियों सांसद व विधायकों से किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाने की बात कह रहे हैं। इन सभी का बहिष्कार कर दो। इंडियन लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अभय चौटाला ने भी किसानों को एकजुट होने की अपील की। 

यह भी पढ़ेें:  बागपत में राकेश टिकैत बोले- पूरे देश का किसान 40 लाख ट्रैक्टर लेकर पहुंचेगा दिल्ली

Meerut Kisan Mahapanchayat: जयंत बोले- किसानों की बात नहीं सुनती सरकार, हक मांगों तो बरसाती है लाठियां

chat bot
आपका साथी