बागपत : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, स्‍वजन ने लगाया हत्‍या का आरोप

खेकड़ा में घिटौरा गांव में किसान का शव घेर में ही पेड़ पर लटका मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। गांव निवासी 45 वर्षीय बेगराज पुत्र चरण सिंह किसान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:30 AM (IST)
बागपत : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, स्‍वजन ने लगाया हत्‍या का आरोप
बागपत पुलिस ने किसान के शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेज दिया है।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के खेकड़ा में घिटौरा गांव में बुधवार को एक किसान का शव घेर में ही पेड़ पर लटका मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। गांव निवासी 45 वर्षीय बेगराज पुत्र चरण सिंह किसान थे। रोजाना की भांति घेर में अकेले सोते थे। अलसुबह स्वजन पहुंचे तो बेगराज का शव पेड़ पर लटका पाया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्‍वजन का भी रो रोकर बुरा हाल था।

चल रही थी रंजिश

शोर शराबा सुनकर अन्य स्वजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। स्वजन का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही है। पिछले दिनों भी आरोपित पक्ष ने जानलेवा हमला किया था। मामले में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। स्वजन ने आरोपित पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसान की हत्या से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा। अभी संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

chat bot
आपका साथी