झमाझम बरसे बदरा, लोगों को मिली राहत

सरूरपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां एक ओर बारिश में बच्चे खेलते नजर आए वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:37 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:37 AM (IST)
झमाझम बरसे बदरा, लोगों को मिली राहत
झमाझम बरसे बदरा, लोगों को मिली राहत

मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां एक ओर बारिश में बच्चे खेलते नजर आए, वहीं, किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रामपाल, देशवीर, कृष्णपाल आदि ने बताया कि गन्ने की पत्तियों में लगने वाला फंगस बारिश से खत्म हो जाएगा। इससे गन्ने की बढ़वार शुरू हो जाएगी। उधर, सरधना के झिटकरी सहित अन्य गांवों में भी बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया : सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू का कृषि बिल के विरोध में चल रहे धरने का शनिवार को 60वां दिन था। वहीं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन का जन्मदिन मनाया। संगठन के पदाधिकारी मनोज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के हक के लिए हर समय नई नीति के तहत कार्य किए। प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विनीत सांगवान, बबलू, मोनू, सुशील कुमार पटेल, निक्की तालियान, सुभाष मलिक, मिंटू, देव चौधरी, गोलू, लव, चांदवीर, हरवीर आदि मौजूद थे।

एमडीए ने ध्वस्त की अवैध कालोनी : एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के निर्देश पर शनिवार को जोन तीन अंतर्गत गढ़ रोड स्थित छोटा हसनपुर के इंटर कालेज के समीप काटी जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में कालोनाइजर अशोक सैनी अवैध कालोनी काट रहे थे। एमडीए ने इस अवैध कालोनी की पक्की सड़कें ,बाउंड्रीवाल को थाना भावनपुर पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी व तहसीलदार विपिन कुमार के नेतृत्व में हुई। इस दौरान अवर अभियंता सोमेंद्र प्रताप सिंह, राजबल सिसोदिया, अजय के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी