Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन की खुशी में आज मनेगी दिवाली, जगमगाएगा मेरठ

LIVE Ram Mandir Bhumi Pujan News विश्व हिंदू परिषद ने महानगर में 108000 दीपों के प्रज्वलन की योजना को मंगलवार को अंतिम रूप दिया। जगह-जगह दीपों को बांटने का कार्य किया गया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:09 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:09 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन की खुशी में आज मनेगी दिवाली, जगमगाएगा मेरठ
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन की खुशी में आज मनेगी दिवाली, जगमगाएगा मेरठ

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आज पूजन होगा। पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद साकार हो रहे सपने को लेकर भक्तों की आस्था और उमंग हिलोरे ले रही हैं। कोविड का खौफ भी बौना रह गया है। हालांकि भीड़ रोकने के लिए सख्त एहतियात बरती जा रही है। शहर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की बानगी।

शहर जौहरी बाजार : - बाजार में केसरिया ध्वज लगाए जाएंगे। दिन में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ होगा। शाम को दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। लड्डुओं का वितरण होगा।

बेगमपुल बाजार : शाम को सेठ ऊन चौराहे पर भगवान श्री राम के प्रस्तावित मंदिर का प्रारूप लगा कर उसके सम्मुख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। हर दुकान पर भी पांच-पांच दीप जलाए जाएंगे।

सेंट्रल मार्केट : श्री राम नाम लिखे झंडे लगाए जाएंगे। हर व्यापारिक प्रतिष्ठान के सामने पांच दीये जलाकर गुलाबों की पंखुड़यिां बिछाई जाएगी। सेंट्रल मार्केट और सेक्टर दो में पांच सौ केसरिया झंडे लगाए जाएंगे। दुकानदार दीये भी जलाएंगे।

सदर बाजार : शिव चौक और हनुमान चौक में लाइटिंग की जाएगी। दुकानों पर केसरिया ध्वज लगेंगे और दीये जलाए जाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद ने महानगर में 108000 दीपों के प्रज्वलन की योजना को मंगलवार को अंतिम रूप दिया। जगह-जगह दीपों को बांटने का कार्य किया गया। संगठन के महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य ने बताया कि शहर में बेगमपुल, तेजगढ़ी, फुटबाल चौक समेत 12 मुख्य चौराहों पर रंगोली सजाई जाएगी। इसके साथ 1008 स्थानों पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा। हनुमानपुरी स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे हवन होगा। यहां पर बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। शाम को गगोल तीर्थ में 5151 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सुपरटेक पाम ग्रीन में 5151, शास्त्रीनगर के-ब्लाक में 500, एच-ब्लाक में 500 दीये जलाए जाएंगे।

आर्य समाज ने लोगों से किया घरों में दीप प्रज्वलन का आह्वान

शहर के सभी आर्य समाज मंदिरों को भव्य रूप से लाइटों से सजाया जाएगा। आर्य समाज थापरनगर के राजेश सेठी ने बताया कि अधिकांश मंदिर मंगलवार को ही लाइटों से जगमगा उठे। बुधवार को समाज से जुड़े हर घर में पांच दीप जलाए जाएंगे।

-औघड़नाथ मंदिर में शाम सात बजे आरती के बाद 2000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। मंगलवार को मंदिर में केसरिया ध्वज लगाए गए।

-बुढ़ाना गेट स्थित धर्मेश्वर महादेव मंदिर में शाम को विशेष आरती होगी। दिन में भजन गूंजेंगे।

-बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में शाम को 21 दीपों से हनुमानजी की और 21 दीपों से रामदरबार की आरती होगी।

-कैंट बालाजी शनि धाम में भी शाम को सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

-केसरगंज स्थित झाड़खंडी महादेव मंदिर में दिन में हनुमान चालीसा का पाठ होगा।  

chat bot
आपका साथी