मेरठ में सूबेदार की पत्नी से लूट के मामले में आटो चालक गिरफ्तार, महिला सहित दो आरोपित अभी फरार

दिल्ली के बदरपुर बार्डर निवासी प्रदीप सूबेदार हैं। पिछले दिनों उनकी पत्नी ममता मेरठ आ रही थीं। बेगमपुल से वह टेंपो में बैठी थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में टेंपो में सवार लोगों ने उनसे नकदी लूट ली थी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:38 PM (IST)
मेरठ में सूबेदार की पत्नी से लूट के मामले में आटो चालक गिरफ्तार, महिला सहित दो आरोपित अभी फरार
मेरठ में सूबेदार की पत्नी से लूट के मामले में आटो चालक गिरफ्तार

मेरठ, जागरण संवाददाता। सूबेदार की पत्नी से लूट के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों दो पुरुष और एक महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

यह है मामला

दिल्ली के बदरपुर बार्डर निवासी प्रदीप सेना में सूबेदार हैं। पिछले दिनों उनकी पत्नी ममता मेरठ आ रही थी। उनके साथ दो बेटियां भी थीं। बेगमपुल से वह टेंपो में बैठी थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तांगा स्टैंड के पास टेंपो में सवार लोगों ने नकदी लूट ली थी। आरोपित टेंपो को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अब टेंपो चालक अजय निवासी गांव सरावा जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसके साथी भी हापुड़ के रहने वाले हैं। एक महिला भी उनके साथ है। टेंपो आरोपितों का ही है। उन्होंने फर्जी कागजात तैयार कर उसे कई लोगों को बेचने का दिखावा किया है, ताकि पकड़े जाने पर वह बच सकें। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी