मेरठ में आबुनाला के किनारे खड़े 143 सूखे पेड़ों की नीलामी, साढ़े पांच लाख की लगी बोली

मेरठ नगर निगम ने आबुनाला एक किनारे खड़े सूखे 143 पेड़ों की नीलामी की गई। नीलामी की सरकारी बोली धनराशि 5.55 लाख रुपये रखी गई। जिसके सापेक्ष 555500 रुपये की अधिकतम बोली लगी। यह बोली लकड़ी ठेकेदार मो इलियास ने लगाई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:13 PM (IST)
मेरठ में आबुनाला के किनारे खड़े 143 सूखे पेड़ों की नीलामी, साढ़े पांच लाख की लगी बोली
आबुनाला के किनारे खड़े 143 सूखे पेड़ों की नीलामी।

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम ने आबुनाला एक किनारे खड़े सूखे 143 पेड़ों की नीलामी की गई। नीलामी की सरकारी बोली धनराशि 5.55 लाख रुपये रखी गई। जिसके सापेक्ष 5,55,500 रुपये की अधिकतम बोली लगी। यह बोली लकड़ी ठेकेदार मो इलियास ने लगाई। प्रभारी नगर आयुक्त ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी।

अब आबुनाला एक किनारे जिला कोआपरेटिव बैंक से लेकर सम्राट होटल तक की दूरी में मौजूद 143 सूखे पेड़ काटे जाएंगे। अधिकतर पेड़ यूकेलिप्टस के हैं। गत दिनों वन विभाग और नगर निगम अधिकारियों ने आबुनाले के किनारे खड़े सूखे पेड़ों का सर्वे कराया था। मालूम हो कि इन सूखे पेड़ों से आये दिन बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो रही थी। साथ ही दुर्घटना की संभावना थी। जिसे देखते हुए यह नीलामी प्रक्रिया की गई।

नीलामी प्रक्रिया में प्रभारी नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, उधान प्रभारी सुनील सोम, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नीलामी में बड़ी संख्या में लकड़ी ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी