बुलंदशहर में चचेरी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर स्वजनों पर हमला कर दी धमकी

बुलंदशहर में शौच के लिए गई बहनों को आरोपित ने बुरी नीयत से जंगल में दबोच ल‍िया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित व उसके स्वजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 06:39 PM (IST)
बुलंदशहर में चचेरी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर स्वजनों पर हमला कर दी धमकी
बुलंदशहर में चचेरी बहनों से दुष्‍कर्म का प्रयास।

बुलंदशहर, जेएनएन। दनकौर रोड स्थित गांव में शौच के लिए गई चचेरी बहनों को गांव के एक दबंग ने बुरी नियत से दबोच लिया। एक से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद जब पीड़ितों के स्वजन आरोपित के घर पहुंचे तो आरोपित ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित व उसके स्वजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को मेडिकल उपचार को भेज द‍िया है। 

यह है मामला

गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी चौदह वर्षीय पुत्री अपने ताऊ की अठ्ठराह वर्षीय पुत्री के साथ गांव के जंगलों में शौच को गई थी। जहां पहले से ही मौजूद गांव निवासी युवक ने बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोपित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर दोनों की जिंदगी बर्बाद करने व किसी को भी जानकारी देने पर भाईयों की हत्या की धमकी दी। किसी तरह दोनों ने शोर मचाया, तो कुछ लोगों को आता देख आरोपित धमकी देकर भाग निकला। पीड़िताओं ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोपित ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पीड़िता के पिता व भाई गंभीर रूप हो गए।

पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चंदन पुत्र रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायलों को मेडिकल उपचार को भेज पीड़ितों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी