बुलंदशहर के खुर्जा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर के खुर्जा में घर में घुसकर युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। मामले में पीड़िता ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:31 PM (IST)
बुलंदशहर के खुर्जा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर के खुर्जा में युवती से दुष्‍कर्म की कोशिश की गई।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर जिले में दुष्‍कर्म के मामलों में कमी नहीं आ रही है। यहां खुर्जा में घर में घुसकर युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। मामले में पीडि़ता ने नामजद तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार शाम को घर पर अकेली थी। वह अपनी पत्नी के साथ बाजार सामान लेने गया हुआ था।

इसी दौरान छत के रास्ते से मोहल्ला का युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने युवती को धक्का दे दिया। जिससे युवती का सिर दीवार में जा लगा और वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग निकला। घर पहुंचने के बाद युवती ने स्वजनों को जानकारी दी। वहीं मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है।

मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस

बुलंदशहर के स्याना में कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण ने गांव के ही एक लड़के पर मासूम के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पीडि़त ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी रिश्तेदार की 10 वर्षीय लड़की उसके पास गांव में ही रहती है।

बताया कि शुक्रवार की शाम पीडि़त अपनी पत्नी के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। घर पर लड़की अकेली थी। जब पीडि़त घर वापस आए तो गांव का ही एक लड़का उस लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पीडि़त उस लड़के को घर के एक कमरे में बंद कर पड़ोसियों को बुलाने चला गया। उसी दौरान उस लड़के के स्वजन ताला तोड़ कर उसको अपने साथ ले गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी