दहेज के लिए गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास

दहेज लोभी ससुराल वालों ने बाइक नहीं देने पर गला दबाकर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बामुश्किल विवाहिता को बचाया। मायके वाले विवाहिता को अपने साथ लेकर चले गए। देर शाम उन्होंने तहरीर दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:45 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:45 AM (IST)
दहेज के लिए गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
दहेज के लिए गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास

मेरठ, जेएनएन। दहेज लोभी ससुराल वालों ने बाइक नहीं देने पर गला दबाकर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बामुश्किल विवाहिता को बचाया। मायके वाले विवाहिता को अपने साथ लेकर चले गए। देर शाम उन्होंने तहरीर दे दी।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना कालोनी निवासी शेरदीन के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी राबिया का निकाह करीब चार साल पहले क्षेत्र में रहने वाले सलीम के साथ किया था। तभी से ससुराल वाले एक लाख रुपये और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। इस वजह से दंपती के बीच क्लेश रहने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सलीम ने सोमवार दोपहर राबिया की पिटाई कर दी। सलीम ने स्वजन संग मिलकर गला दबाकर राबिया की हत्या का प्रयास किया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

महिला से की छेड़छाड़

सरधना : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को महिला से छेड़छाड़ कर कुछ युवकों ने खेत में खींचने का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी महिला ने बताया कि वह कहीं किसी काम से जा रही थी। इस दौरान कुछ आरोपित युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। उधर, पोहल्ली गांव में भी कुछ आरोपित युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके स्वजन के साथ मारपीट की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी