बुलंदशहर में विवाहिता को दहेज की खातिर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, पति सहित छह पर केस दर्ज

बुलंदशहर के ऊंचागांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को दिल्ली मेडिकल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता की तहरीर पर पति सहित छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:00 PM (IST)
बुलंदशहर में विवाहिता को दहेज की खातिर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, पति सहित छह पर केस दर्ज
बुलंदशहर में दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। दहेज के लोभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां बुलंदहशर के ऊंचागांव क्षेत्र के नरेन्द्रपुर में एक विवाहिता को दहेज के लिए मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को दिल्ली मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छह साल पहले हुई थी शादी

नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी जसवंत सिंह अपनी पुत्री पुष्पा शादी करीब 6 वर्ष पूर्व थाना नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी अजय पाल पुत्र होशियार के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था। जिससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। 20 जुलाई को विवाहिता के पति अजयपाल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया।

इनके खिलाफ केस दर्ज

जिसकी सूचना पाकर विवाहित के मायके वाले मौके पर पहुंचे और आग से झुलसी विवाहिता को ऊचागांव अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण डाक्‍टरों ने दिल्ली मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति अजयपाल, ससुर होशियार, सास चंद्रवती,देवर लव कुश, चचिया ससुर बंटी, चचेरा देवर योगेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विविहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चचरई निवासी आसमा(20) पत्नी शकील संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शकील की शादी गढ़ कोतावली के गांव बदरखा से दो वर्ष पहले हुई थी। मृतक आसमा की 9 माह की बच्ची भी है। शादी के बाद से ही शकील व आसमा दोनों पति-पत्नि एक साथ दिल्ली में रह रहें थें।मृतक आसमा अपने पति के साथ दिल्ली से ईद मनाने गांव चचरई आई हुई थी।

इन्होंने कहा....

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की कोई भी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।

- छोटे सिंह, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद। 

chat bot
आपका साथी