विधवा महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास, विफल होने पर किया घायल, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट Meerut News

दो युवकों ने एक विधवा महिला से जबदस्‍ती करने का प्रयास किया। जब वे सफल नहीं हो पाए तो महिला पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई तो आरोपित दोनों युवक वहां से फरार हो गए।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:27 AM (IST)
विधवा महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास, विफल होने पर किया घायल, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट Meerut News
मेरठ में विधवा महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास किया।

मेरठ, जेएनएन। दो युवकों ने एक विधवा महिला से जबदस्‍ती करने का प्रयास किया। जब वे सफल नहीं हो पाए तो महिला पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई तो आरोपित दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इधर, महिला घायल अवस्‍था में ही थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर पूरी बात बताई। महिला ने बताया कि आरोपित अब उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसका अपहरण करने को भी बोल रहे हैं। एसपी क्राइम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

लहूलुहान हालत में पहुंची थाने

बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला विधवा है। आरोप है कि उसके पड़ोस मे रहने वाले दो युवक उस पर गंदी नजर रखते है। कुछ दिन पहले दोनों युवकों ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपितों ने बर्फ तोड़ने वाले शुम्बे से घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए। महिला लहूलुहान हालत में थाने पहुंची। उसने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट के मामले की तहरीर दी।

उठा ले जाने की दे रहा धमकी

महिला का कहना है कि थाने में महिला की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। आरोपित लगातार महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोप है कि उसे उठाने की भी धमकी दी जाती है। पीड़िता ने कप्तान कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर भी साठगांठ करने का आरोप लगाया। दिवस अधिकारी एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी