महमूदपुर सिखेड़ा में पीआरवी पुलिस पर हमला, चालक घायल

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शनिवार रात पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:33 PM (IST)
महमूदपुर सिखेड़ा में पीआरवी पुलिस पर हमला, चालक घायल
महमूदपुर सिखेड़ा में पीआरवी पुलिस पर हमला, चालक घायल

मेरठ, जेएनएन। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शनिवार रात पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस दौरान पथराव भी किया, जिसमें चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल हस्तिनापुर सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपित समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी शीजा पत्नी विनोद ने शनिवार रात करीब नौ बजे कंट्रोलरूम को पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी। सूचना पर पीआरबी 112 पर तैनात दारोगा बालिस्टर सिंह, दारोगा संतराम व चालक विनोद मौके पर पहुंचे। उस दौरान विनोद शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज कर रहा था और भीड़ जमा थी। पुलिस ने विनोद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस से ही गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथी कमल, जयवीर व चार अज्ञात के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें चालक विनोद सिर में डंडा लगने से गंभीर घायल हो गया। हमलावर फरार हो गए। घायल को हस्तिनापुर सीएचसी भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दारोगा बालिस्टर सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार की ओर से हमलावर विनोद, जयवीर, वागी व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले।

- - - - - -

chat bot
आपका साथी