छेड़छाड़ का विरोध कर रहे मां-बेटे पर हमला

छेड़छाड़ का विरोध कर रहे मां-बेटे पर आरोपित ने अपने साथियों संग मिलकर हमला कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:30 AM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध कर रहे मां-बेटे पर हमला
छेड़छाड़ का विरोध कर रहे मां-बेटे पर हमला

मेरठ, जेएनएन। छेड़छाड़ का विरोध कर रहे मां-बेटे पर आरोपित ने अपने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। महिला ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला के पति की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को महिला अपने बेटे के साथ दवाई लेने बाजार जा रही थी। इसी बीच क्षेत्र में ही रहने वाले तीन युवक महिला पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। महिला व उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपितों ने अभद्रता शुरू कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उन्होंने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद महिला घर लौट गई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर पर हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी राम संजीवन का कहना है कि महिला ने तीनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपित नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की सीबीआइ जांच की मांग: सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेश सरकार से इस प्रकरण को गंभीरता से लेने की मांग की है। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में महानगर प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, महानगर महासचिव सत्येंद्र शर्मा बिल्लू ने हस्ताक्षर किया और महंत के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि भाजपा के शासनकाल में धर्म गुरुओं का भी अपमान हो रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा खुद अखाड़ा परिषद की जमीन कब्जा करना चाह रही थी। यह भी मांग रखी कि यदि सीबीआइ से जांच न हो सके तो सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से इस प्रकरण की जांच कराई जाए।

chat bot
आपका साथी