बुलंदशहर में तैनात महिला सिपाही के देवर पर हमला, मारने की दी धमकी

बुलंदशहर में तैनात महिला सिपाही के देवर को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। उससे पहले युवक की जेल चुंगी पर हमलावर पिटाई भी कर चुके हैं। युवक के पिता की तरफ से पहले गंगानगर फिर सिविल लाइन थाने में शिकायत कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:07 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:07 AM (IST)
बुलंदशहर में तैनात महिला सिपाही के देवर पर हमला, मारने की दी धमकी
बुलंदशहर में तैनात महिला सिपाही के देवर पर हमला, मारने की दी धमकी

मेरठ, जेएनएन। बुलंदशहर में तैनात महिला सिपाही के देवर को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। उससे पहले युवक की जेल चुंगी पर हमलावर पिटाई भी कर चुके हैं। युवक के पिता की तरफ से पहले गंगानगर फिर सिविल लाइन थाने में शिकायत कर दी है।

गंगानगर निवासी महिला सिपाही बुलंदशहर के पुलिस लाइन में तैनात है। उनका कहना है कि 14 सितंबर को महिला सिपाही का देवर युगल को मवाना में रहने वाले शुभम ने जेल चुंगी के पास पकड़कर पिटाई की। उसके बाद शुभम अपने साथियों के साथ युगल के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद शुभम दो सिपाहियों को लेकर पहुंचा, जो जबरन युगल को घर से उठाकर ले जाने लगे। दोनों सिपाही गंगानहर या सिविल लाइन थाने से नहीं है। वह दोनों सिपाही शुभम के दोस्त बताए जा रहे है। पहले गंगानगर थाने में शिकायत की। गंगानगर पुलिस ने मामला सिविल लाइन थाने का बताया है, उसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की। हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी, जिसमें शुभम अपने साथियों को साथ लेकर पहुंचा है। दूसरी फुटेज में शुभम के साथ दो सिपाही भी दिखाई दे रहे है। पीड़ित पक्ष ने आरोपित से जान का खतरा जताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दकी ने बताया कि जाच की जा रही है। शुभम और युगल दोनों ही विवि के छात्र है। दोनों में वर्चस्व को लेकर विवाद है। पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी