बागपत में कुख्यात सुनील राठी की सवा करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क Baghpat News

बागपत जिले के दाहा में वेस्ट यूपी के कुख्यात अपराधी सुनील राठी की संपत्ति की रविवार को डीएम के आदेश के बाद कुर्की की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कई थानों की फोर्स सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। यह कार्रवाई देरतक चलेगी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:04 PM (IST)
बागपत में कुख्यात सुनील राठी की सवा करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क Baghpat News
बागपत में कुख्यात सुनील राठी की संपत्ति की कुर्की की जा रही है।

बागपत, जेएनएन। सूबे की योगी सरकार गुंडों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। बागपत जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद से योगी सरकार बदमाशों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुनील राठी की करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनील राठी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सुनील राठी पर पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का आरोप है।

अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप

डीएम शकुंतला गौतम की कोर्ट ने कुख्यात सुनील राठी पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगा था। डीएम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत सुनील राठी के गांव टीकरी में 72 लाख रुपये कीमत के करीब 231 वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला मकान, 11.50 लाख रुपये कीमत के 137 वर्ग मीटर में बने एक मंजिला मकान, नौ लाख रुपये कीमत के 155 वर्ग मीटर में बने मकान व सुनील राठी की पत्नी दीपांजलि की 27 लाख रुपये कीमत की फार्रच्यूनर कार को कुर्क करने का आदेश दिया।

भारी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद

कोर्ट के अनुसार सुनील राठी वर्ष 2001 से जेल में बंद है। 15 जून 2007 में सुनील राठी, उनके साथी विक्रम व वीरेन्द्र समेत छह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इस दौरान सुनील राठी ने संपत्ति कैसे अर्जित की। सुनील राठी ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई। डीएम के सुनील राठी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश पर रविवार की सुबह सीओ बड़ौत आलोक सिंह मयफोर्स गांव टीकरी पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके मौजूद रहा। गौरतलब है कि डीएम कोर्ट ने सुनील राठी की माता राजबाला की दोनाली बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया था।

chat bot
आपका साथी