भैंसाली अड्डे पर युवती ने मनचलों को चप्पलों से पीटा

मां के साथ जा रही युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने दोनों आरोपितों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:15 AM (IST)
भैंसाली अड्डे पर युवती ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
भैंसाली अड्डे पर युवती ने मनचलों को चप्पलों से पीटा

मेरठ,जेएनएन। मां के साथ जा रही युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने दोनों आरोपितों की चप्पलों से पिटाई की, जिसे देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने भी पिटाई करनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच आरोपित फरार हो गए। युवती भी बिना पुलिस कार्रवाई के चली गई।

गाजियाबाद निवासी युवती अपनी मां के साथ मुजफ्फरनगर जा रही थी। बस ने उन्हें भैंसाली बस स्टैंड पर उतार दिया। मां-बेटी मुजफ्फरनगर की बस का इंतजार करने लगीं। इसी बीच दो युवक युवती के पास खड़े हो गए और छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने मां को बताया। उन्होंने आरोपितों को दूर खड़े होने के लिए बोला तो वे बहस करने लगे। युवती ने आरोपितों की चप्पलों से पिटाई कर दी। सदर बाजार थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि इस तरह की शिकायत थाने पर प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी घटना हुई है, तो आसपास की फुटेज खंगाल कर आरोपितों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।

महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े : नगर में शुक्रवार रात महिला को अकेली पाकर पड़ोसी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए।

महिला ने शनिवार को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसके पति खेत पर गए थे कि इस बीच एक व्यक्ति घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ की व कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। खेत से आए पति को सारा वाक्या बताया तो वह पड़ोसी के घर गया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जांच कर जल्द रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी