पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा हाईवे-58 से गुजरी, बेटे व सांसद रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को दिल्ली से हरिद्वार के लिए हाईवे-58 से गुजरी। जिसमें भारी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे। पूर्व सीएम के बेटे व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भी मौजूद।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा हाईवे-58 से गुजरी, बेटे व सांसद रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा।

मेरठ, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को दिल्ली से हरिद्वार के लिए हाईवे-58 से गुजरी। यात्रा के काफिले में 70 से अधिक गाड़ियां शामिल थी। इनमें से एक गाड़ी में अस्थि कलश को पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू सवार थे। कंकरखेड़ा हाईवे पर गार्डन सिटी रिसोर्ट के सामने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यात्रा रूकी, जहां पर स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यात्रा में सांसद, कई विधायक, व्यापारी और भाजपाई शामिल थे।

कंकरखेड़ा हाईवे-58 पर रोहटा फ्लाईओवर के पास गार्डन सिटी रिसोर्ट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र का बड़ा बैनर लगा हुआ था। गुरुवार को दिल्ली से हरिद्वार गंगाजी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, टोल प्लाजा, दौराला होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुई। वहीं कंकरखेड़ा हाईवे पर रिसोर्ट के सामने आयोजित कार्यक्रम में अस्थि कलश यात्रा को रोक गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने कार्यक्रम में अपने पिता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और उनको नमन किया। इस दौरान अस्थि कलश यात्रा में में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, अलीगढ़ से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व कई सांसद और विधायक शामिल थे। इस दौरान संजय कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थियां सबसे पहले नरोरा की गंगाजी में प्रवाहित की गई। उसके बाद अयोध्या की गंगाजी और तीसरे चरण में हरिद्वार गंगाजी में अस्थि विसर्जित की जाएंगी। यात्रा में राजकुमार अग्रवाल, आलोक बंसल, सूरज यादव, राजीव अग्रवाल, विवेक गर्ग, संजीव गर्ग, संदीप गोयल, राकेश, ऐश्वर्या अग्रवाल।

chat bot
आपका साथी