Asha Workers Protest: मेरठ में अधिकार के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ता,लगाए ये आरोप

Asha Workers Protest मेरठ में मंगलवार को ऑल इंडिया आशा कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में कलेक्‍ट्रेट पर धरना दिया गया और अपनी मांगों को रखा गया। इस दौरान मानदेय का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकत्रियां बड़ी संख्‍या में पहुंची थीं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:30 PM (IST)
Asha Workers Protest: मेरठ में अधिकार के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ता,लगाए ये आरोप
आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट पर धरना दिया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Asha Workers Protest ऑल इंडिया आशा कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं और यहां धरना शुरू कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से बिना मानदेय के ही कार्य कराया जा रहा है। सीएचसी और पीएचसी पर चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान में भी आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। विरोध करने पर अधिकारी दबाव बना रहे हैं।

नहीं मिला मानदेय

ऑल इंडिया आशा कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति की मंडल अध्यक्ष निरमेश त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में आशा कार्यकत्रियों ने काफी अच्छा कार्य गांव में किया था। अब संचारी रोग अभियान में भी आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी बुला कर कार्य कराया जा रहा है। जबकि मानदेय अभी तक नहीं मिला है।

नारेबाजी की गई

कई बार विरोध करने पर धमकी भी दी जाती हैं। ऐसे हालात में आशा कार्यकर्ताओं के लिए कार्य करना संभव नहीं है। अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। साथ ही डीएम कार्यालय में अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी