रावण के धराशायी होते ही लगने लगे जय श्रीराम के जयकारे

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। लोगों ने दशहरा पूजन कर त्योहार मनाया। देर शाम रामलीला मंचन में राम-रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय पायी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:20 AM (IST)
रावण के धराशायी होते ही लगने लगे जय श्रीराम के जयकारे
रावण के धराशायी होते ही लगने लगे जय श्रीराम के जयकारे

मेरठ, जेएनएन। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। लोगों ने दशहरा पूजन कर त्योहार मनाया। देर शाम रामलीला मंचन में राम-रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय पायी। रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारों के वातावरण राममय हो गया। तत्पश्चात उमड़े जनसमूह के बीच जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया गया।

भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में किला बस अड्डे के पास रामलीला रंगमंच पर कथा वाचक संजय कृष्ण महाराज ने श्रीराम कथा श्रवण कराई। उसके बाद राम-रावण की लीला का मंचन किया और राम-रावण युद्ध हुआ। तत्पश्चात उमड़े जनसमूह के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां पर 51 फुट का फुंका। कमेटी अध्यक्ष कैलाश कौशिक, सुशील दुबलिश, सुभाष दीक्षित, योगेंद्र रस्तोगी, संजय शर्मा, महेश आर्य, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

जबकि गुड़मंडी में शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पूजन उपरांत रात साढ़े आठ बजे पुतला दहन किया गया। यहां 30 फुट के पुतले का दहन हुआ। कमेटी अध्यक्ष विनोद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, देवेंद्र चौहान समेत कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। तहसील के पास मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रावण वध की लीला लीला दिखाई गई और रात्रि में रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व आतिशबाजी के मुकाबले भी हुए। कमेटी अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रधान सुभाष गाब्बा, महामंत्री रवि गोला, प्रबंधक समीर मोहन गोयल, सह संयोजक अमर रस्तोगी, अजय सहाय राजवंशी, श्यामलाल, आशीष राजवंशी आदि मौजूद रहे।

कस्बा बहसूमा में रामलीला आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रावण वध की लीला पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। कमेटी के प्रधान पवन मुझीयार, उप प्रधान पवन बैरागी, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, महामंत्री प्रेम धीमान, संरक्षक विनोद चाहल, वीरेंद्र गुर्जर, बिदर सभासद, राजू राठी, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। कस्बा रामराज में भी रावण वध की लीला के बाद पुतला दहन किया गया। यहां पर कमेटी अध्यक्ष डा.श्रीपाल कोहली, महामंत्री केपी धीमान, संरक्षक विनोद पंवार, ठा.जयपाल सिंह, राहुल चौहान आदि रहे।

हस्तिनापुर में दशहरा पर्व पर राजकीय इंटर कालेज के मैदान में रामलीला के कलाकारों ने राम रावण युद्ध की लीला का मंचन किया। मैदान में 56 फीट ऊंचे रावण के पुतले की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गई। देर शाम रावण पुतले का दहन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौरव गुर्जर, मुकेश ठाकुर, सुशील यादव, सुनील कालरा, बालमुकुंद बत्रा, सुजीत चौधरी, हरषू, दर्शन भारद्वाज, अरविद बिन्नू, बिटटू गबरानी, सोमनाथ पपनेजा, मुकेश, ओमवीर भडाना आदि का सहयोग रहा।

माछरा : कस्बे में चल रही रामलीला में देर शाम रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर भारी भीड़ रही। रूप से कमेटी अध्यक्ष अजय त्यागी, गणेश त्यागी, जोशिल, संजय ठाकुर, विधिचंद सैनी, ताराचंद त्यागी, धर्मपाल उपाध्याय, विनोद उपाध्याय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी