800 मीटर की दौड़ में आर्यन ने दिखाया दमखम

मवाना के बहसूमा के गांव झुनझुनी में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 800 मीटर की दौड़ में आर्यन भाटी ने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:22 PM (IST)
800 मीटर की दौड़ में आर्यन ने दिखाया दमखम
800 मीटर की दौड़ में आर्यन ने दिखाया दमखम

मेरठ, जेएनएन। मवाना के बहसूमा के गांव झुनझुनी में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 800 मीटर की दौड़ में आर्यन भाटी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण भाटी व आयोजक मुखिया भाटी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुखिया भाटी ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आर्यन भाटी, द्वितीय स्थान टेंडी व तृतीय स्थान शुभम ने प्राप्त किया। आयोजन समिति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक, संजय, सौरभ, मुखिया भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुकुल के आचार्य का भोपाल में सम्मान : महर्षि दयानंद आर्ष कन्या गुरुकुल झिटकरी, भमौरी के संस्थापक वैदिक विद्वान आचार्य डा. कपिल मलिक को रविवार को भोपाल में आयोजित नेशनल एन्टी हेरिसमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी आचार्य ने दी है। आचार्य ने बताया कि करीब 12 वर्षों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध अनेक अभियान चलाया गए हैं, जिसमें मुख्य रूप से बाल शोषण, नारी उत्थान आदि हैं। बता दें कि आचार्य को पर्यावरण संरक्षण, यज्ञीय कार्यक्रमों, वृक्षारोपण अभियान और प्राचीन शिक्षापद्धति से वैदिक संस्कृति के संरक्षण आदि हेतु जुलाई माह में एमएलए ट्रस्ट मुंबई द्वारा भारत ज्योति गुरु गौरव विद्या रत्न से सम्मानित किया गया था। आचार्य के सम्मान पर प्रधान विद्यासागर आर्य ने डा. कपिल आचार्य को व उनके परिवार व गांव के लोगों बधाई दी है। इससे सभी में खुशी का माहौल है। उन्होंने उनकी लंबी आयु की कामना की है।

chat bot
आपका साथी