टोक्यो ओलिंपिक में आज दमखम दिखाएंगे बुलंदशहर के अरविंद सिंह, रोइंग हीट प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बुलंदशहर के खुर्जा के गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों के दल का हिस्सा हैं। आर्मी में नौकरी करने वाले अरविंद ओलिंपिक में नौकायन की पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ प्रतिभाग करेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:02 AM (IST)
टोक्यो ओलिंपिक में आज दमखम दिखाएंगे बुलंदशहर के अरविंद सिंह, रोइंग हीट प्रतियोगिता में लेंगे भाग
स्वजन और ग्रामीणों को अरविंद के मेडल जीतने का पूरा भरोसा।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार को नौकायन खिलाड़ी अरविंद अपना दमखम दिखाएंगे। सुबह के रोइंग हीट आयोजित होगी जिसको लेकर स्वजन व ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अरविंद अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ हीट में जीत हासिल करते हुए पदक की ओर कदम बढ़ाएंगे। उधर, निशानेबाज मेराज की स्कीट स्पर्धा रविवार को आयोजित होगी।

छह देशों के खिलाड़ी होंगे

खुर्जा के गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों के दल का हिस्सा हैं। आर्मी में नौकरी करने वाले अरविंद ओलिंपिक में नौकायन की पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ प्रतिभाग करेंगे। अरविंद ने बताया कि शनिवार को होने वाली हीट में छह देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। हीट में चयनित होने के बाद रेपेचार्ज और उसके बाद क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइल होगा। अरविंद ने बताया कि वह हीट में पूरी मेहनत करेंगे और उम्मीद है कि सफलता जरूर मिलेगी।

ग्रामीणों में भी खासा उत्‍साह

अरविंद के इवेंट को लेकर स्वजन और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह है। अरविंदके पिता विजय सिंह, ताऊ मान सिंह, दादी राजवती और तहेरे भाई कालीचरण ने बताया कि पूरा परिवार अरविंद की प्रतियोगिता को टीवी पर लाइव देखेगा। अरविंद हीट में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतने की तरफ अपना कदम बढ़ाएंगे।

यह बोले पिता

मुझे और ग्रामीणों को अरविंद पर गर्व है। उम्मीद है कि मेरा बेटा देश के लिए पदक जीतकर जरूर लाएगा। इसके लिए वह काफी समय से मेहनत कर रहा है और उसका सपना भी ओलिंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का ही है।

- विजय सिंह, अरविंद के पिता।

chat bot
आपका साथी