मेरठ में आज केजरीवाल आएंगे तो व्‍यापार संघ का चुनाव, जानिए आज के खास कार्यक्रम

आज मेरठ शहर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कृषि बिलों के विरोध में तथा किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप के किसान आंदोलन का आगाज वे मेरठ की इस किसान महापंचायत के माध्यम से ही करेंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:38 AM (IST)
मेरठ में आज केजरीवाल आएंगे तो व्‍यापार संघ का चुनाव, जानिए आज के खास कार्यक्रम
मेरठ में आज के खास खबरों पर एक नजर डालिए।

मेरठ, जेएनएन। आज मेरठ शहर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कृषि बिलों के विरोध में तथा किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप के किसान आंदोलन का आगाज वे मेरठ की इस किसान महापंचायत के माध्यम से ही करेंगे।

बुढ़ाना गेट व्यापार संघ का आज चुनाव होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना गेट में स्मृति दिवस पर कवि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। स्पार्क जिम का शुभारंभ 1512 हापुड़ रोड करीम नगर में सुबह 10 बजे किया जाएगा। एक सोच परिवर्तन की ओर संस्था का दिल्ली रोड पर दैनिक जागरण चौराहा पर यातायात जागरूकता अभियान सुबह 10:30 बजे से शुरू किया जाएगा। आल ङ्क्षथग्स मेरठ की लाइफस्टाइल शाङ्क्षपग प्रदर्शनी स्पाटलाइट व्हीलर्स क्लब में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। जेन स्टार फाउंडेशन व अंगूरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का जेनस्टार औषधि केंद्र राजलोक में स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कांति देवी फाउंडेशन का नारी शक्ति सम्मान सीसीएसयू के बृहस्पति भवन सभागार में दोपहर एक बजे होगा।

ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था का पहला स्थापना दिवस बंधन पैलेस मोदीपुरम में दोपहर 1:30 बजे से मनाया जाएगा। संस्कार युवा संगठन का जैदी नगर सोसायटी मस्जिद के निकट अभिनंदन एवं सम्मान समारोह दोपहर 2:30 बजे होगा। अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति का चेंबर आफ कामर्स हनुमान चौक में कोरोना योद्धा सम्मान शाम 4 बजे होगा।

शांति निकेतन विद्यापीठ में 15वीं चित्रकला प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएसयू के फिजिक्स डिपाअर्मेंट में थ्री-डी टेट्रापोड पर विशेष लेक्चर दोपहर एक बजे से शुरू होगा। आरजी पीजी कालेज में पुरातन छात्र समिति का वार्षिकोत्सव-2021 कालेज सभागार में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। राम सहाय इंटर कालेज में क्रीड़ा भारती की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। ट्रेडिशनल शोतोकोई कराटे फेडरेशन का एस्ट्रन एजुकेशन कालेज बिजली बंबा बाईपास में वार्षिक आम सभा व चुनाव दोपहर एक बजे होगा।

मौका-ए-वारदात सिरीज के लिए रंगशाला स्कूल आफ डांस गंगा नगर में आडिशन सुबह 10 बजे होगा। सेवा भारती का माधवकुंज शताब्दी नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

chat bot
आपका साथी