मेरठ में मजदूरी मांगने पर टावर ठेकेदार ने कारीगर की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने रची अलग कहानी

गंगानगर के नेहरूनगर में टावर ठेकेदार ने पत्थर कारीगर की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित शव को सरस अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतक के स्वजन ने ठेकेदार के घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:43 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:43 AM (IST)
मेरठ में मजदूरी मांगने पर टावर ठेकेदार ने कारीगर की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने रची अलग कहानी
मेरठ में कारीगर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतक की फाइल फोटो

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर के नेहरूनगर में टावर ठेकेदार ने पत्थर कारीगर की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित शव को सरस अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतक के स्वजन ने ठेकेदार के घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया। उसके बाद मवाना रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़ित परिवार को शांत किया।

इंचौली के सैनी गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र टीकम सिंह गंगानगर के नेहरूनगर में टावर ठेकेदार पुनीत गर्ग के घर पर दो माह से लेबर के साथ काम कर रहा था। विपिन कुमार की उम्र 38 साल थी। वह घरों में पत्थर लगाने का काम करता था। विपिन के भाई जयवीर ने बताया कि शाम को लेबर के कर्मचारी ने विपिन की हत्या की जानकारी दी। उसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उस समय विपिन का शव पुनीत गर्ग के घर के अंदर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुनीत गर्ग के फरार होने की वजह से घर पर ताला डाल दिया। विपिन की हत्या से सैनी के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुनीत गर्ग के घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

पुलिस ने वहां से लोगों को खदेड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने मवाना रोड पर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। जयवीर का कहना है कि विपिन पिछले कई दिनों से पुनीत गर्ग से 80 हजार रुपये मजदूरी मांग रहा था। पुनीत ने लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी। विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। उसे मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों के मृत घोषित कर शव मर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस की कहानी

इंस्पेक्टर ऋषिपाल का कहना है कि टावर ठेकेदार पुनीत गर्ग पर लाइसेंसी पिस्टल है। घर के अंदर टेबल पर पुनीत का लाइसेंस पड़ा हुआ था। इसी बीच पुनीत अपनी लाइसेंसी पिस्टल घर के अंदर से निकाल कर ले आए। पिस्टल पहले से लोड थी। पुनीत अपनी पिस्टल विपिन और अन्य मजदूरों को दिखा रहे थे। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो विपिन के सीने में लग गई। 

chat bot
आपका साथी