धान किसानों पर मेरठ मंडल में 7.92 करोड़ की धनवर्षा, बड़े पैमाने पर हुई सरकारी खरीद

Paddy farmers मेरठ मंडल में 34 क्रय केंद्रों पर धान का लक्ष्य 600 मीट्रिक टन मिला था। इसके सापेक्ष दो दिसंबर तक 4501 मीट्रिक टन की सरकारी खरीद हो चुकी है। मेरठ मंडल में 1152 किसानों को 7.92 करोड़ का भुगतान हो चुका है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 12:54 PM (IST)
धान किसानों पर मेरठ मंडल में 7.92 करोड़ की धनवर्षा, बड़े पैमाने पर हुई सरकारी खरीद
मेरठ संभाग में लक्ष्य के सापेक्ष 750 फीसद धान की खरीद हुई।

मेरठ, [विनय विश्वकर्मा]। एक तरफ जहां दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि कानून वापसी की मांग की जा रही है, वहीं मेरठ मंडल में इस वर्ष धान की सरकारी खरीद बंपर पैमाने पर हुई है। मेरठ मंडल में 34 क्रय केंद्रों पर धान का लक्ष्य 600 मीट्रिक टन मिला था। इसके सापेक्ष दो दिसंबर तक 4501 मीट्रिक टन की सरकारी खरीद हो चुकी है। मेरठ मंडल में 1152 किसानों को 7.92 करोड़ का भुगतान हो चुका है। एक अक्टूबर से शुरू हुई धान की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रहेगी। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है।

मेरठ जिले में 1500 फीसद हुई धान की खरीद

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हुई थी। मेरठ जिले में 13 सरकारी क्रय केंद्र हैं, जिनका लक्ष्य 50 मीट्रिक टन था। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 798.24 मीट्रिक टन खरीद के साथ मेरठ जिले के 196 किसानों को 1.47 करोड़ का भुगतान हो चुका है। जिले में करीब 1500 फीसद लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है।

बुलंदशहर धान खरीद में सबसे ऊपर

मेरठ मंडल के छह जिलों पर नजर डाली जाए तो बुलंदशहर में सबसे अधिक धान की खरीद हुई है। यहां पर 11 सरकारी क्रय केंद्रों पर 675 किसानों से 2511 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इन्हें 4.34 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। बुलंदशहर को 200 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया था।

सरकारी समर्थन मूल्य का मिला पूरा-पूरा लाभ : बलजिंदर सिंह

किला-परीक्षितगढ़ ब्लाक के सादुल्लापुर निवासी किसान बलजिंदर सिंह 10 एकड़ धान की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां धान का सरकारी क्रय केंद्र नहीं था। उन्होंने डीएम से इस संबंध में किसानों के साथ मुलाकात कर गुहार लगाई थी। उनका कहना है कि सरकारी क्रय केंद्र खुलने से उन्होंने अपना पूरा धान सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेच दिया। उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला। बलङ्क्षजदर कहते हैं कि यदि सरकारी क्रय केंद्र पर ही अच्छे दाम मितें तो निजी मंडियों में अपने कृषि उत्पाद लेकर क्यों जाना।

इनका कहना है

मेरठ मंडल में इस बार धान की खरीद बहुत अधिक रही। मेरठ संभाग में लक्ष्य के सापेक्ष 750 फीसद धान की खरीद हुई। धान किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिल रहा है। सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

- दिनेश चंद्र मिश्र, संभागीय विपणन अधिकारी, मेरठ संभाग 

chat bot
आपका साथी