मेरठ: सेना के जवान ने आरवीसी सेंटर में इंसास राइफल से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

सेना के आरवीसी सेंटर में जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करया गया। लेकिन उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:43 PM (IST)
मेरठ: सेना के जवान ने आरवीसी सेंटर में इंसास राइफल से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत
सेना के जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी। (प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर)

मेरठ, जेएनएन। Army jawan Commits Suicide in Meerut सेना के आरवीसी सेंटर में जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करया गया। लेकिन उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। हालाकि पूछताछ में अभी आत्‍महत्‍या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

थाना प्रभारी लालकुर्ती बृजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12.47 बजे आर्मी मैन राजू यादव आरवीसी सेंटर कैंट की तरफ से सूचना दी गई। बताया गया कि आरवीसी सेंटर में ही तैनात जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट आर्मी नंबर 7242712 पुत्र हरक सिंह निवासी काशीपुर थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर मेरठ ने सरकारी इंसास से अपने को गोली मार ली है, जिसे उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ इसके अलावा आरवीसी में तैनात साथ के जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जवान काफी दिनों से कैंप में तैनात था। आसपास में पूछताछ में पता चला कि जवान का कभी किसी से विवाद नहीं हुआ था और न ही कोई परेशानी की बात सामने आई थी। जांच में अभी तक आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

chat bot
आपका साथी