मेरठ में सेना के नायक ने अपनी पत्नी पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

मेरठ में कंकरखेड़ा में सेना के नायक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार घायल पत्नी का कराया मेडिकल उपचार। पत्नी की तहरीर पर आरोपित फौजी पति पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज हुआ है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:05 PM (IST)
मेरठ में सेना के नायक ने अपनी पत्नी पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
सेना के नायक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला।

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा में सेना के नायक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी ने अपने स्वजन और पड़ोसियों की मदद से आरोपित पति को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में थाने ले गई। पत्नी की तहरीर पर आरोपित फौजी पति पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज हुआ है।

यह है मामला

कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित तेजविहार कालोनी निवासी सपना ने पुलिस को बताया कि उसका पति अजय सिंह मूल रूप से बुलंदशहर की गुलावठी के पास सैदपुर गांव निवासी हैं। अजय सेना में नायक पद पर जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात हैं। दंपति के दो बच्चे हैं। सपना का आरोप है कि कई सालों से पति छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में झगड़ा करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। बच्चे जब अपनी मां को बचाने आते हैं तो उनको भी पीटता है। जब भी छुट्टी आता है, तभी सुबह से रात तक शराब के नशे में रहता है और बेवजह बातों पर झगड़ा करता है। इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से फौजी छुट्टी आया हुआ है।

आरोप है कि गुरुवार को किसी बात पर दंपति में विवाद हो गया। जिसके बाद फौजी पति ने अपनी पत्नी सपना को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर अन्य जगह चोट के निशान हैं। शोर शराबा होने पर पड़ोसी जमा हो गए। किसी तरह फौजी को पकड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को थाने ले गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पत्नी का मेडिकल उपचार कराया गया है, तहरीर पर जानलेवा हमला की धारा में कसे दर्ज किया गया है। आरोपित गिरफ्तार है।

chat bot
आपका साथी