महर्षि वाल्मीकि के रास्ते पर चलने का आह्वान

ारखौदा में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:11 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि के रास्ते पर चलने का आह्वान
महर्षि वाल्मीकि के रास्ते पर चलने का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। खरखौदा में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता संगठन के तत्वावधान में नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसका शुभारंभ चेयरमैन रमेश चंद ठेकेदार ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में चेयरमैन ने लोगों को महर्षि वाल्मीकि के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष होतीलाल मुंडे और ओमपाल सिंह ने कहा कि लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलकर ईमानदारी का जीवन जीना चाहिए। इस मौके पर अरविंद त्यागी, मांगेराम सैनी, अनिल कुमार, ललित त्यागी, पंकज, दीपक समेत आदि लोग थे।

मर्हिष वाल्मीकि जयंती आज होंगे कार्यक्रम व पूजा-अर्चना : मवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को नगर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब व ईओ सुनील कुमार ने कार्यक्रम स्थित मर्हिष वाल्मीकि मंदिर का निरीक्षण किया।

नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने मिल रोड पर कपिल सिनेमा हाल के सामने स्थित मर्हिष वाल्मीकि का निरीक्षण किया। उक्त मंदिर में 20 अक्टूबर बुधवार को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक रामायण पाठ कराया जाएगा। इसके बाद हवन व दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा। हवन के उपरांत मंदिर से तहसील रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक केंद्र तक पालिका कर्मचारियों के साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा और सामुदायिक केन्द्र पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। ईओ ने बताया कि सफाई नायकों व पालिका कर्मचारियों को उक्त कार्य की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया गया है।

बड़े मैदान में लगेगा दीपावली मेला

नगर पालिका की ओर से तहसील रोड पर बड़े मैदान में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब व ईओ सुनील कुमार ने मैदान का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पालिकाकर्मियों को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले की व्यवस्था कराने, मेले के लिए 2 पानी के टैंकर, प्रकाश की व्यवस्था के लिये लाईटें लगवाने, कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने, दुकानदारों को क्रम से बैठाए जाने, माइक साउंड सिस्टम व पंडाल लगाने एवं मेला संचालन के निर्देश दिए गए हैं। मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी