महर्षि वाल्मीकि के जीवन से सीख लेने का आह्वान

मवाना में महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बुधवार को शिक्षण संस्था एवं समाज के लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:45 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि के जीवन से सीख लेने का आह्वान
महर्षि वाल्मीकि के जीवन से सीख लेने का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। मवाना में महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बुधवार को शिक्षण संस्था एवं समाज के लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महर्षि के चित्र पर पुष्प अíपत कर उनके दिखाई मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर हवन-पूजन व पूजा-अर्चना के दौर भी चले।

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल वर्मा व हिदी विषय की अध्यापिका संगीता शर्मा ने बच्चों को महर्षि वाल्मीकि के विषय में विस्तार से बताया और उनके जीवन से सीख लेने की बात कही। इस मौके पर बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन किया। अतिथि, शिक्षक वर्ग एवं बच्चों ने महर्षि के चित्र पर पुष्प अíपत किये।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्याíथयों ने महर्षि की पूजा अर्चना की तथा उन्हें पुष्पांजलि अíपत की। तत्पश्चात विचार गोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में रिद्धी, तनीशा, मानवी, आशी, अíपत, वाणी, प्रियम, नव्या, यथार्थ, कृष्णा, शौर्य, अमन, ईशान अंसारी, अभिषेक सैनी, दीपांशु आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्या मीनू रस्तोगी, प्रबंधक मनोज रस्तोगी, शिवा रस्तोगी, सारिका शर्मा, सविता सिंह, डा. मोनिका रस्तोगी, अनुज नागर का सहयोग रहा।

महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने महामाई मंदिर कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र सम्मुख पुष्प अíपत कर जन्मोत्सव मनाया गया। नगर अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, जिला सह संयोजक भाजपा सौरभ शर्मा, अर्जुन जाटव, नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा, अर्पण शर्मा, राहुल जाटव, अरुण जाटव, संदीप, विजयपाल, कुलदीप, सोनू, दीपक, सनी जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रात: मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने मर्हिष के चित्र पर पुष्प अíपत किये।

फलावदा : महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्य रूप में मनाई गई। मोहल्ला जोगियान में महर्षि वाल्मिकी मन्दिर को भव्य रूप से सजाकर मंदिर में दीपदान, रामायण का पाठ व हवन का आयोजन किया गया। उद्घाटन चेयरमैन अब्दुस समद अध्यक्ष व ईओ नीतू सिंह ने फीता काटकर किया। चेयरमैन ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मन्दिर के कमेटी पदाधिकारीगण, दयाचंद सभासद समेत पंचायत कर्मी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी