असामाजिक तत्वों ने देव स्थल किए खंडित

सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में एक ही स्थान पर बने 22 परिव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM (IST)
असामाजिक तत्वों ने देव स्थल किए खंडित
असामाजिक तत्वों ने देव स्थल किए खंडित

मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में एक ही स्थान पर बने 22 परिवारों के देव स्थल को असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार देर रात खंडित कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को देव स्थल के निर्माण कराने का आश्वासन दिया। लेकिन, ग्रामीणों ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने तक निर्माण कार्य करवाने से इंकार कर दिया। घटना की अज्ञात में तहरीर दी गई है।

पांचली बुजुर्ग गांव निवासी विनोद पुत्र लाखी सिंह ने तहरीर में बताया कि जंगल में एक ही स्थान पर ठाकुर जगपाल, जगतसिंह, रामबीर, सुरेंद्र, विनोद, विक्की तथा बिनेश, संजय सहित कुल 22 परिवारों के एक ही स्थान पर देव स्थल स्थापित है। शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने देव स्थल को खंडित करके उसकी ईंटों को फेंक दिया। शनिवार सुबह खेत पर गए किसानों को देव स्थल खंडित मिले तो उन्होंने गांव में जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि पहले भी तीन बार देव स्थलों को खंडित किया जा चुका है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ असामाजिक तत्व देव स्थल खंडित कर गांव की फिजा बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर देव स्थल निर्माण कराने की बात कही तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी। जब तक असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। तब तक देव स्थल का निर्माण नहीं कराया जाएगा। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके देव स्थल खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी