पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वभाव में था अंत्योदय : सांसद

भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान ने जयदेवी नगर स्थित धन्वंतरि भवन में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि वासुदेव शर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष डा. दर्शन लाल अरोड़ा ने मां भारती व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वभाव में था अंत्योदय : सांसद
पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वभाव में था अंत्योदय : सांसद

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान ने जयदेवी नगर स्थित धन्वंतरि भवन में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि वासुदेव शर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष डा. दर्शन लाल अरोड़ा ने मां भारती व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में पं. दीनदयाल उपाध्याय की रुचि नहीं थी, वह मूलत: आरएसएस के प्रचारक व जाने-माने विचारक थे। जनसंघ के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। कहा कि अंत्योदय की भावना उनके स्वभाव में थी। वहीं, विशिष्ट अतिथि व विचारक वासुदेव शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मेरठ से भी गहरा नाता रहा है। उनको याद करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 10 से 12 बार मेरठ आगमन पर उनसे भेट का अवसर मिला। सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर की छात्राओं ने वंदे मातरम पाठ किया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, महामंत्री डा. ब्रजभूषण शर्मा, क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक, महानगर संघचालक विनोद भारती, जतिन स्वरूप आदि उपस्थित रहे।

प्रखर राष्ट्रवादी व अंत्योदय के प्रणेता थे दीनदयाल : माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। निदेशक डा. निर्देश वशिष्ठ व प्राचार्य डा. ऋतु भारद्वाज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया। निदेशक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकता व अंत्योदय के प्रणेता थे। संचालन डीन डा. मनोज शर्मा ने किया। रोबिन्स रस्तोगी, अमित शर्मा, नीता गौड़, मंजू चौधरी व रचना त्यागी आदि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक, संगठनकर्ता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को कंकरखेड़ा में भाजपा व व्यापारी नेता नीरज मित्तल के प्रतिष्ठान पर मनाई गई। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कहा कि पंडित उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। ऐसी महान विभूति को हम सभी शत-शत नमन करते हैं। इस दौरान व्यापारी नेता नीरज मित्तल, निशांक गर्ग, संजय त्रिपाठी समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी