मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नाराज कार्यकर्ताओं का धरना, टोल फ्री कराया Muzaffarnagar News

यहां छपार में सोमवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अधूरे निर्माण व आसपास के गांवों के लोगों टोल वसूले जाने से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करवाया दिया और धरना देकर बैठ गए। अफसर भी मौके पर पहुंच गए।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 02:04 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 02:04 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नाराज कार्यकर्ताओं का धरना, टोल फ्री कराया Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर के छपार में सोमवार को नाराज किसानों ने टोल फ्री करा दिया।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मुजफ्फरनगर जिले के छपार में सोमवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अधूरे निर्माण व आसपास के गांवों के लोगों टोल वसूले जाने से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करवाया दिया और धरना देकर बैठ गए। टोल फ्री कराए जाने की सूचना पर कई अफसर मौके पर पहुंच गए और किसानों को मनाने की कोशिश की गई।

नेशनल हाईवे-58 पर छपार में स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया और धरना देकर बैठ गए। और टोल भी फ्री करवा दिया। वक्ताओं ने कहा कि बरला भी अभी तक अंडरपास का निर्माण पुरा नहीं हुआ है, और न ही सर्विस रोड का निर्माण हो सका है, छपार में भी निर्माण अधूरा पडा है। बावजूद इसके टोल प्लाजा पर टोल वसूलना शुरु हो गया है।

इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों से भी टोल वसूला जा रहा है, जो सरासर गलत है। जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने हाईवे को घन्टों टोल फ्री कराए रखा। इस दौरान मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, आइटी सैल के जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, मुकेश ठाकुर, अमित त्यागी, शुभम त्यागी, जुबैर त्यागी, रहतू प्रधान, दीपक राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी