बुलंदशहर में महिला से छेड़छाड़ को लेकर उबाल, बैठक कर रहे विहिप सदस्यों की वीडियो बनाने पर हंगामा, मारपीट

सब्जी खरीदने मंडी में गई महिला से गैर संप्रदाय के चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। विश्व हिदूं परिषद ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 05:20 PM (IST)
बुलंदशहर में महिला से छेड़छाड़ को लेकर उबाल, बैठक कर रहे विहिप सदस्यों की वीडियो बनाने पर हंगामा, मारपीट
बुलंदशहर में बैठक कर रहे विहिप सदस्यों की वीडियो बनाने पर हंगामा, मारपीट

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। सब्जी खरीदने मंडी गई महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के विरोध के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। इससे आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय और उद्योग व्यापार मंडल नगर महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, एसएसपी कार्यालय से निकले विहिप कार्यकर्ताओं की गैर संप्रदाय के तीन युवकों के मोबाइल से वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इससे आक्रोशित विहिप कार्यकर्ताओं ने तीनों की पिटाई कर दी और उन्‍हें पुलिस को सौंप दिए। 

विश्व हिंदू परिषद ने की आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर शर्मा व नगर संयोजक रोहित राठौर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी संतोष कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दो दिन पूर्व सब्जी खरीदने गई महिला से चार गैर संप्रदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर सड़क पर गिरा कर लाठी-डंडों से पीटा। इससे पीड़िता का हाथ टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवम बंसल, अवनीश अग्रवाल, सुनील कुमार, शैलेंद्र परमार, शालू, राजकुमार गौतम, विवेक बजरंगी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग का प्रदर्शन

उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग ने नगर अध्यक्ष मीरा भटनागर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर हेमा राठी, नीशु चौधरी, कुमुद गर्ग और राशी चौधरी आदि मौजूद रहे।

तीन युवकों ने बनाई वीडियो, पुलिस को सौंपा 

विश्व हिंदू परिषद के पुरुष और महिला पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद कालाआम चौराहा पहुंचे और बैठक की। इसी दौरान मौके पर पहुंचे तीन युवकों ने बैठक की वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों युवक महिलाओं से मारपीट करने पर उतारू हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया। महिलाओं ने फोन कर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने तीनों युवकों को मौके पर दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्‍हें काला आम चौराहा पुलिस चौकी को सौंप दिया।इन्होंने कहा...

महिला से मारपीट करने वाले एक आरोपित आरिफ मोटा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विहिप कार्यकर्ताओं की वीडियो बनाने वाले तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

-सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी।

chat bot
आपका साथी