महाभारतकालीन हस्तिनापुर में मां कामाख्या सिद्धपीठ से मिले प्राचीन सिक्के, पिछले साल भी मिली थी एतिहसिक सामग्री
मेरठ के महाभारतकालीन हस्तिनापुर में मां कामाख्या सिद्धपीठ से सफाई के दौरान प्राचीन सिक्के व एक मनका मिला है। एएसआइ उपमंडल कार्यालय में सौंपे गए सिक्के और मनका। बुधवार को सिद्धपीठ पर राम नवमी का पूजन किया गया।
मेरठ, जेएनएन। महाभारतकालीन हस्तिनापुर में मां कामाख्या सिद्धपीठ से सफाई के दौरान प्राचीन सिक्के व एक मनका मिला है। मां कामाख्या सिद्धपीठ मंदिर प्रांगण में नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट द्वारा परिक्रमा मार्ग का सफाई कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी को समतल कर झाडिय़ों को हटाया जा रहा है। सफाई के दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन व शोभित विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती को यहां तांबे के दो प्राचीन सिक्के एवं टेराकोटा से निॢमत मनका मिला।
सभी साक्ष्यों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के उपमंडल कार्यालय में तैनात कर्मचारी अरङ्क्षवद राणा, रङ्क्षवद्र, ङ्क्षपटू को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी मंदिर प्रांगण से एतिहासिक सामग्री मिली थी। इसके बाद इस साइट के वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए प्रोजेक्ट भी बनाकर भेजा था।
बकौल प्रोफेसर प्रियंक, उक्त स्थल पर दानवीर कर्ण मां कामाख्या देवी की पूजा-अर्चना करते थे। बुधवार को सिद्धपीठ पर राम नवमी का पूजन किया गया। उधर, अधीक्षण पुरातत्वविद् डीबी गणनायक का कहना है कि गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर इन सिक्कों की जांच की जाएगी।